शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राजस्थान-अलवर के ग्रामीण बैंक में चोरी, एक लाख 70 हजार रुपये हुए पार

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 19 August 2024

अलवर.

अलवर के विजय मंदिर थाना अंतर्गत डेहरा शाहपुरा में BGK बैंक में देर रात चोरी हो गई। विजय मंदिर थाना अधिकारी ने बताया कि अज्ञात चोरों ने देर रात्रि बैंक का जंगला ग्राइंडर मशीन से काटा फिर अंदर घुस के बैंक से 1 लाख 70 हजार रुपए चुरा लिए। बैंक में और भी कई जगह पर तलाशी की गई, लेकिन कुछ और उनके हाथ न लग सका।

अभी बैंक के बाकी दस्तावेज फाइल देखी जा रही है, जिसके बाद पता चल सकेगा कि कोई और भी सामान इस घटना में पार तो नहीं हुआ है। चोर इतने शातिर थे कि बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की DVR तक चोरी कर ले गए, जिससे उनकी पहचान ना हो सके। फिलहाल अज्ञात चोरों की तलाश जारी है। इसी बैंक में 1 साल पहले भी चोरी करने के प्रयास किया जा चुके हैं, लेकिन जब कर सफल नहीं हो पाए थे।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish