गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राजस्थान-झुंझुनू में शिक्षक के ट्रांसफर पर स्कूल में लगााया ताला, अभिभावकों ने धरना देकर जताया विरोध

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 16 August 2024

झुंझुनू.

तबादले हुए शिक्षक को स्कूल में वापस लगाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को स्कूल में ताला लगाकर धरना दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। झुंझुनू के सूरजगढ़ तहसील में स्थित बालू राम की ढाणी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक के तबादले को लेकर ग्रामीणों और बच्चों ने विरोध प्रदर्शन किया।

उनका कहना है कि जब तक शिक्षक सुमेर सिंह को वापस इस स्कूल में तैनात नहीं किया जाता, तब तक स्कूल को खोलने और बच्चों को भेजने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ग्रामीण गोपी राम ने बताया कि शिक्षक सुमेर सिंह का दूसरी स्कूल में तबादला कर दिया गया है। सुमेर सिंह पिछले 20 साल से इस स्कूल में कार्यरत थे और इस दौरान उन्होंने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ-साथ पौधारोपण, योग अभ्यास, खेलकूद, पारिवारिक संस्कार, स्वच्छता आदि गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया। उनके कार्यकाल में स्कूल के परिणाम बेहतर हुए और नामांकन में भी वृद्धि हुई। सुमेर सिंह की अनुपस्थिति स्कूल की प्रगति के लिए हानिकारक साबित हो रही है, इसलिए जब तक उन्हें वापस नहीं लाया जाता, धरना जारी रहेगा।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish