अलवर.
भिवाड़ी के सेंट्रल मार्केट में शुक्रवार देर शाम पांच बदमाशों ने ज्वेलरी शोरूम में डकैती की। शोरूम मालिक और कर्मचारियों ने डकैतों का डटकर मुकाबला किया, जिससे बदमाशों ने गोलियां चला दीं। इस हमले में शोरूम मालिक के दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।
कल भिवाड़ी से अलक़ायदा मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ था। आज यहां डकैती हो गई।
भिवाड़ी में ज्वेलरी शोरूम में डकैती करने पहुंचे पांच बदमाशों से ज्वेलर और कर्मचारी भिड़ गए। आपस में मारपीट हुई। खुद को घिरा देखकर बदमाशों ने गोलियां चला दीं। गोली लगने से शोरूम मालिक दो भाई घायल हो गए। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। वारदात खैरथल-तिजारा में शुक्रवार देर शाम बजे भिवाड़ी के सेंट्रल मार्केट में हुई है। मामले का वीडियो भी सामने आया है,जिसमें ज्वेलर और बदमाश आपस में लड़ते हुए नजर आ रहे हैं।


अपनी प्रतिक्रिया दें Cancel reply