शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राजस्थान-श्रीगंगा नगर में बीएसएफ जवानों को बांधे रक्षा सूत्र, भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर मनाया रक्षाबंधन

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 19 August 2024

श्रीगंगा नगर.

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर बीएसएफ जवानों की कलाइयों पर रक्षा के सूत्र बांधे गए। इस दौरान हिंदुमलकोट एवं मदनलाल चौकी पर पौधारोपण का कार्यक्रम भी किया।  विभिन्न प्रकार के फलदार और छायादार पौधे लगाए गए। साथ ही दोनों चौकी प्रभारियों को विहिप द्वारा रामलला का प्रतीक चिन्ह एवं गीता भी भेंट की गयी।

बीएसएफ के काफी जवान इस कार्यक्रम में मौजूद थे, जो अपने घरों से कोसों दूर बैठकर देश की सीमाओं पर हमारी रक्षा कर रहे हैं। ऐसे जवानों के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने से उनमें और अधिक खुशी का माहौल छा गया। हिंदुमलकोट चौकी के असिस्टेंट कमांडर कमलेश रोलानिया ने आए हुए सभी लोगों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आप सभी के आने से हमारे जवानों में और अधिक खुशी का माहौल छा गया है। उसके पश्चात दुलापुर केरी के नजदीक मोहनलाल चौकी पर भी जवानों के साथ राखी का त्यौहार मनाया। चौकी पर मौजूद असिस्टेंट कमांडर साकी हुसैन ने सभी के लिए जलपान की व्यवस्था करी, साथ ही आए हुए बच्चो को पाकिस्तान बॉर्डर भी दिखाया। चौकी पर मौजूद सभी जवान काफी खुश नजर आए।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish