गुरुवार, 5 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी, 3578 पद भरे जाएंगे

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 3 September 2024

जयपुर.

राजस्थान पुलिस विभाग ने 13 और 14 जून, 2024 को सीबीटी (कंप्यूटर-आधारित टेस्ट) में आयोजित राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, सभी जिलों के परिणाम एक साथ जारी किये गये हैं। जारी किए गए परिणाम राजस्थान पुलिस कांस्टेबल पीईटी/पीएसटी (शारीरिक दक्षता परीक्षण/शारीरिक मानक परीक्षण) चरण से संबंधित हैं, जिसमें सफल उम्मीदवार अब सीबीटी चरण के लिए पात्र हैं।

जो उम्मीदवार कांस्टेबल भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अब अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिए कुल 3578 पद भरे जाने हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 अगस्त 2023 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 27 अगस्त 2023 तक का समय मिला था। इसके लिए फिजिकल टेस्ट का रिजल्ट 27 फरवरी 2024 को जारी हुआ था।

परिणाम ऐसे करें चेक —
0- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (police.rajasthan.gov) पर जाएं।
0- अब होमपेज पर, अपने संबंधित क्षेत्र के लिए राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
0- इसके बाद दिए गए रिजल्ट 2024 पीडीएफ में अपना रोल नंबर खोजें।
0- अब अपने रिकॉर्ड के लिए रिजल्ट डाउनलोड करें और सेव कर लें।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish