मंगलवार, 3 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राजस्थान-सीकर में नवजात को बोर में बांधकर सड़क पर फेंका, पुलिस जांच में जुटी

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 29 August 2024

सीकर.

राजस्थान में सीकर जिले के लोसल थाना इलाके के बोसाना गांव के पास एक दिन के नवजात को सड़क पर फेंके जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, कुछ महिलाएं बोसाना गांव के पास जस्सूपुरा के रास्ते पर जा रही थी। उसी समय कट्टे में से उन्हें रोने की आवाज सुनाई दी, जिस पर उन्होंने पास जाकर देखा तो एक नवजात को कट्टे में बांध कर फेंका हुआ पाया।

बाद में महिलाओं ने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद ग्रामीणों ने धोद पुलिस को मामले की जानकारी दी। नवजात को कट्टे में बांधकर फेंके जाने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात बच्चे को सीकर के जनाना अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, बच्चे का वजन दो किलो के करीब है और उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही है, जिसका इलाज किया जा रहा है। वहीं, धोद थाना पुलिस अब नवजात बच्चे को कट्टे में बांधकर फेंकने वाले की तलाश करने में जुट गई है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish