शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राजस्थान-सीकर में मानसिक दिव्यांग महिला ने कुएं में कूदकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 17 August 2024

सीकर.

मानसिक रूप से विकलांग महिला द्वारा कुएं में कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है, महिला कल से लापता चल रही थी। महिला का शव कुएं में मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नीम का थाना के तेतरो वाली ढाणी निवासी मुक्ति देवी कल अपने घर से अचानक लापता हो गई थी। महिला के लापता होने के बाद उसके परिजन लगातार उसकी तलाश करने में जुटे थे।

आज घर के पास स्थित कुएं के पास महिला की चप्पल पड़ी होने की सूचना परिजनों को मिलने पर वे कुएं के पास गए और कुएं में शव को पड़े हुए देखा। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लोडिंग मशीन की सहायता से महिला के शव को कुएं से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish