शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राजस्थान-सीकर में मकान का ताला तोड़कर 13 लाख के जेवरात चोरी, नए घर में जाने से बंद पड़ा था मकान

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 17 August 2024

सीकर.

चोरों के लगातार बुलंद होते हौसलों में आज हरदयालपुरा इलाके में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया और करीब 13 लाख रुपये के जेवर समेत 45 हजार रुपये नकद चुराकर रफू चक्कर हो गए। पीड़िता सरोज ने दादिया थाने में मामला दर्ज कराया है।जानकारी के अनुसार पीड़ित ने अपना नया मकान बनाया है और उसमें शिफ्ट हो गए थे।

उन्होंने पुराने मकान में ताला लगा दिया गया था, उसी में चोरों ने धावा बोलकर मकान में रखी नकदी के साथ सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए। पीड़िता की शिकायत के बाद दादिया थाना पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता सरोज ने बताया कि नया मकान बन जाने के बाद भी वे सुबह-शाम आकर अपने इस पुराने मकान को संभालकर जाते हैं। कल शाम को जब वे गए थे तब सबकुछ बिल्कुल सामान्य था लेकिन सुबह पड़ोस में रहने वाले लोगों ने उन्हें चोरी की सूचना दी, जिस पर उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो घर के दरवाजे का ताला तोड़कर चोर घर के अंदर घुसे और बाद में अलमारी का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद दादिया थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish