गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राजस्थान-बीकानेर में डॉक्टर के चेंबर में घुसकर चाकूबाजी, सुरक्षा गार्डों ने बीच-बचाव कर बचाई जान

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 19 August 2024

बीकानेर.

बीकानेर के सदर थाना इलाके के सार्दुलगंज के आयुष्मान हार्ट केयर सेंटर में डॉ.बीएल स्वामी के चेंबर में दो हमलावर घुसे और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले के बाद वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों ने डॉक्टर को हमलावरों के चंगुल से छुड़ाया। इस हमले में डॉक्टर स्वामी के गंभीर चोटें आई है। इस संबंध में डॉ. बीएल स्वामी ने सदर पुलिस थाने में दो आरोपियों दो युवकों के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज करवाया है।

पुलिस ने विभिन्न संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच महेंद्र सिंह उपनिरीक्षक कों सौंपी है। डॉक्टर बीएल स्वामी ने बताया कि वे रोजाना की तरह ही अपने केबिन में बैठकर मरीजों का चेकअप कर रहे थे। इस दौरान दो व्यक्ति मेरे चेंबर में जबरदस्ती घुस आए और मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी। टेबल पर रखा सामान फेंक दिया। इस दौरान एक व्यक्ति ने अपनी जेब से चाकू निकाला और पीड़ित डॉक्टर स्वामी से कहा कि आज तुझे जिंदा नहीं छोड़ेंगे। इस बीच शोर सुनकर अस्पताल के सुरक्षा गार्ड वहां पहुंचे और बीच-बचाव कर डॉक्टर स्वामी को इन दो युवकों के चंगुल से छुड़ाया। इस घटना कों लेकर बीकानेर के डॉक्टर्स में भारी आक्रोश है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish