गुरुवार, 5 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राजस्थान-अलवर में बारहवीं के छात्र ने फांसी लगाई, बहन को जीजा के प्रताड़ित करने से था परेशान

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 7 September 2024

अलवर.

अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र लक्ष्मी नगर में एक बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र ने घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। इस मामले की सूचना मिलते ही परिजन छात्र को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। शहर के लक्ष्मी नगर में एक बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र ने घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। उसके बाद मृतक के शव को पुलिस ने मोर्चरी में रखवा दिया शनिवार की सुबह मृतक छात्र का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

मृतक के परिजनों ने बताया की मृतक सनी निवासी लक्ष्मी नगर का रहने वाला था। छात्र सनी और उसके जीजा संजय के बीच करीब 6 महीने से झगड़ा चल रहा था। सनी ने अपनी बहन की शादी हिंदू रीति रिवाज के मुताबिक धोलागढ़ निवासी संजय के साथ की थी और दहेज में ससुराल के लोगों ने कार भी दी थी। उसके बाद उसका जीजा उसकी बहन और सनी के साथ झगड़ा करता था। इसलिए उसकी बहन शादी के बाद दो महीने तक ही ससुराल में रही थी। करीब आठ महीने से सनी की बहन अपने माता-पिता के पास रह रही थी और उसकी बहन को उसका जीजा लेने के लिए नहीं आ रहा था। सनी की बहन ने पांच दिन पहले महिला जिला अस्पताल में बेटे को जन्म दिया और मृतक के परिवार के लोगों ने उसकी बहन की अस्पताल में डिलीवरी करवाई थी, उसके बाद उसके जीजा संजय ने सन्नी और उसके परिवार से गाली गलौच शुरू कर दी थी। सन्नी को मारपीट करने के लिए उसके जीजा ने चार से पांच लोग मारपीट करने के लिए भेजे थे और कहा कि लड़की को लेकर जाएंगे और लड़की नहीं भेजी तो लड़के को उठाकर ले जाएंगे। उसके बाद जीजा और साले में विवाद हुआ और उसके बाद सन्नी ने घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया, उसके बाद सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचीं और पुलिस मामले की जांच करने में लगी हुई है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish