शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राजस्थान-अलवर के बस स्टैंड पर भारी भीड़, रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं को रात 12 बजे तक मुफ्त बस सेवा

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 19 August 2024

अलवर.

अलवर में रक्षाबंधन के अवसर पर बस स्टैंड पर बस लगते ही लोग बस के अंदर घुसने के लिए मशक्कत करते नजर आए। रोडवेज प्रशासन ने महिलाओं को रविवार रात 12 बजे से सोमवार रात 12 बजे तक बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है। राखी के त्यौहार पर बस स्टैंड पर महिलाओं में निःशुल्क यात्रा करने का काफी उत्साह देखा गया और महिलाओं ने भी राजस्थान सरकार की काफी सराहना की।

इसके अलावा रोडवेज प्रशासन ने भी महिलाओं को नि:शुल्क यात्रा करने के लिए बहुत ही अच्छे खास इंतजाम किए हुए हैं। इस मौके पर पूछताछ विंडो पर बैठे चतर सिंह ने बताया कि राजस्थान सरकार के निर्देश अनुसार रविवार रात 12 बजे से सोमवार रात 12 बजे तक रक्षाबंधन के त्यौहार को देखते हुए महिलाओं को रोडवेज में नि:शुल्क यात्रा करवाई जा रही है और यह विशेष छूट लोकल बस ओर एक्सप्रेस बसों में की गई है। राजस्थान की सीमा के अंदर महिलाओं को नि:शुल्क यात्रा प्रदान की जा रही है। वहीं अधिक यात्री भार के चलते अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है, जिस रूट पर भी यात्री भार अधिक होगा, वहां पर तुरंत बस की व्यवस्था की जाएगी।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish