रविवार, 1 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राजस्थान सरकार ने भी सरकारी कर्मचारियों पर रोक हटाई, आरएसएस के कार्यक्रमों में हो सकेंगे शामिल

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 24 August 2024

जयपुर.

राजस्थान में अब सरकारी कर्मचारियों के आरएसएस से जुड़ी गतिविधियों में शामिल होने पर कोई रोक नहीं रही। शुक्रवार को राज्य सरकार के कार्मिक विभाग ने एक सर्कुलर जारी कर 52 साल पुरानी इस रोक को हटा लिया है। इस आदेश के बाद अब सरकारी कर्मचारी आरएसएस के कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से शामिल हो सकेंगे।

कार्मिक विभाग के सर्कुलर के अनुसार 1972 और 1981 के निर्देशों की समीक्षा करने के बाद आरएसएस का उल्लेख हटाने का फैसला किया गया है। जिन संगठनों की गतिविधियों में शामिल होने से पहले रोक थी, उस सूची से आरएसएस का नाम हटा लिया गया है। पहले सरकारी कर्मचारियों के आरएसएस की शाखाओं और अन्य किसी भी कार्यक्रम में जाने पर पूरी तरह से रोक थी। यहां तक की सरकारी कर्मचारी अवकाश लेकर भी आरएसएस के कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो सकता था। हाल में केंद्र सरकार ने पहले इस रोक को हटाया था। इसके बाद बीजेपी शासित राज्यों में भी इसे हटाया जा रहा है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish