शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राजस्थान-बूंदी में सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल, पत्थरबाजी और बाइक तोड़फोड़ पर नौ लोग गिरफ्तार

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 22 August 2024

बूंदी.

बूंदी के लाखेरी कस्बे में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को लेकर विवाद हो गया। एक समुदाय के लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। बाद में बड़ी संख्या में लोग थाने पर विरोध प्रकट करने व सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग करने पहुंच गए। थाने से लौटते समय कूछ लोगों ने पोस्ट करने वाले के मकान पर पत्थरबाजी कर दी।

बचाव में आए लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों की बाइक के साथ तोड़फोड़ की है। पुलिस ने नौ लोगों को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार, विवाद तब ज्यादा बढ़ा जब कुछ युवकों ने पोस्ट करने वाले के मकान पर पत्थरबाजी कर दी। इसके चलते माहौल तनावपूर्ण हो गया। बचाव में लोग भी पत्थरबाजी करने वालों के आमने-सामने हो गए। बाद में पत्थरबाजी करने वाले युवक बाइक छोड़ मौके से भाग छूटे।नाराज लोगों ने पांच बाइक के साथ तोड़फोड़ की है। मौके पर पहुंचे डीएसपी दिलीप मीणा सहित एसएचओ सुभाष शर्मा ने लोगों से समझाइश की और ठोस कार्रवाई का भरोसा दिलाया। पुलिस ने दोनों पक्ष के नौ लोगों को हिरासत में लिया है।

यह था पूरा मामला
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर लाखेरी में विवाद बढ गया था। इसको लेकर एक समुदाय के लोगों ने एसडीएम कैलाश गुजर को ज्ञापन देकर ठोस कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद समुदाय के लोग एकत्र होकर थाने पर पहुंच गए और पोस्ट करने वाले को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। काफी देर समझाइश हुई, इसके बाद लोग थाने से लौटने लगे। इसी बीच रास्ते में पोस्ट करने वाले के मकान पर कूछ युवकों ने पत्थरबाजी कर दी, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। वहीं, पूरे कस्बे पर नजर रखी जा रही है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish