सोमवार, 2 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राजस्थान-भिवाड़ी में ज्वैलर्स से डकैती के आरोपी को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जल्द हो सकता है खुलासा

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 27 August 2024

जयपुर/भिवाड़ी.

भिवाड़ी में ज्वैलरी शोरूम में डकैती डालने और शोरूम के दो लोगों को मौत के घाट उतारने वाले आरोपियों में से एक को दिल्ली पुलिस ने कल पकड़ लिया है। इसे भिवाड़ी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। अब राजस्थान पुलिस टीम यहां आरोपी से पूछताछ कर रही है।
गौरतलब है कि राजस्थान के भिवाड़ी जिले में कमलेश ज्वैलर्स शोरूम में पिछले सप्ताह ही डकैती हुई थी।

आरोपियों ने जाते-जाते शोरूम मालिकों को गोली मार दी थी। घटना के बाद पुलिस यहां सीसीटीवी कैमरे के आधार पर कुछ आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। बताया जा रहा है कि आरोपी दिल्ली-एनसीआर का ही रहने वाला है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कुछभी कहने से बच रही है। पुलिस की 10 अलग-अलग टीमें मामले में छापेमारी कर रही है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish