शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राजस्थान-भीलवाड़ा में एएसआई को एसीबी ने रंगेहाथ पकड़ा, कोर्ट में फाइल पेश करने के बदले मांगी रिश्वत

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 18 August 2024

भीलवाड़ा.

शाहपुरा के बनेड़ा थाने के एएसआई को एसीबी ने दस हजार रुपयों की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एएसआई ने कोर्ट में फाइल पेश करने के एवज में यह राशि मांगी थी, जिस पर पीड़ित ने एसीबी में मामले की शिकायत की। जिले के बनेड़ा थाने में शनिवार को भीलवाड़ा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने थाने के ही एएसआई मदनलाल वैष्णव को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

यह रिश्वत एक एक्सीडेंट केस की फाइल को कोर्ट में पेश करने के बदले में मांगी गई थी। पीड़ित मोहम्मद अली कायमखानी ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके ट्रैक्टर के गुलाबपुरा रोड पर पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया था। ट्रैक्टर छुड़ाने के लिए कायमखानी ने बनेड़ा थाने के एएसआई मदनलाल वैष्णव से संपर्क किया। एएसआई ने इस मामले की फाइल कोर्ट में पेश करने के बदले 15,000 रुपये की रिश्वत की मांग की। इसके लिए एएसआई ने 5 हजार रुपये पहले ही ले लिए थे। रिश्वत मांगने की इस घटना से परेशान होकर मोहम्मद अली ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई। एसीबी ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद शनिवार को ट्रैप करके एएसआई मदनलाल वैष्णव को रिश्वत की राशि के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। अब मामले की जांच जारी है और एएसआई मदनलाल वैष्णव के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish