शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राजस्थान-अजमेर की दो युवतियों में जमकर मारपीट, आपसी कहासुनी में हुआ झगड़ा

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 27 August 2024

अजमेर.

अजमेर में दो युवतियों में आपसी कहासुनी को लेकर पिटाई करने का मामला सामने आया है। पिटाई में एक युवती अचेत हो गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से दोनों को अस्पताल भिजवाया गया। जहां एक का उपचार जारी है। वहीं दूसरी का पुलिस ने मेडिकल कराया है।

जानकारी के मुताबिक पुष्कर रोड़ पर अद्वैत आश्रम के निकट नन्दनी पैलेस के सामने दो युवतियां सड़क पर चल रही थीं। उनका पहनावा मॉडर्न था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वे नशे में लग रही थीं। चलते हुए उनमें से एक युवती के सामने अचानक कार आ गई। कार ड्राइवर ने ब्रेक लगा लिए। इसके बाद लड़की के साथ चल रही दूसरी लड़की ने अपनी ही साथी को पीटना शुरू कर दिया। नशा ज्यादा होने व पिटाई से वह अचेत हो गई। इसके बावजूद साथी युवती उसकी पिटाई करती रही। राहगीर की सूचना पर कुछ देर में 108 एम्बुलेंस सेवा कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। लोगों की मदद से अचेत युवती व उसकी साथी युवती को एम्बुलेंस में अस्पताल भेज दिया गया। जहां पर अचेत युवती को भर्ती कर आपातकालीन विभाग के चिकित्सक ने उपचार शुरू किया। वहीं दूसरी युवती को प्राथमिक उपचार दिया गया। चिकित्सक की सूचना पर गंज थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। युवती का मेडिकल भी कराया है। प्रारंभिक पूछताछ में युवती ने खुद को मिजोरम की रहने वाली बताया है। पुलिस जांच में जुटी है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish