शनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राजस्थान-अजमेर मंडल में होगी एटीवीएम सहायक की भर्ती, 14 स्टेशनों पर तैनाती के लिए ऑनलाइन मांगे आवेदन

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 21 August 2024

सिरोही.

अजमेर रेल मंडल के 14 स्टेशनों पर स्थापित ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) पर 31 फैसिलिटेटर की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह नियुक्ति 31 मार्च 2025 तक के लिए की जाएगी, जिसे वार्षिक आधार पर रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार आगे बढ़ाया भी जा सकेगा।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, अजमेर श्री सुनील कुमार महला के आदेशों के अंतर्गत सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारियों व आमजन से अजमेर मंडल में अनारक्षित टिकट जारी करने के लिए स्थापित वेंडिंग मशीनों (एटीवीएम) के लिए सुविधाकर्ताओं की नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिसमें मंडल के अजमेर, बिजयनगर, मारवाड़ जंक्शन, रानी, फालना, पिंडवाड़ा, मदार, भीलवाड़ा, राणा प्रताप नगर, दौराई, नसीराबाद, मावली जंक्शन, डूंगरपुर व उदयपुर सिटी सहित कुल 14 स्टेशन शामिल हैं। इसकी विस्तृत जानकारी www.nwr.indianrailways.gov.in  पर उपलब्ध है। इस नियुक्ति के लिए जो प्रमुख नियम व शर्तें निर्धारित की गई हैं, उसके अनुसार वे सभी सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी जिन्होंने उत्तर पश्चिमी रेलवे के किसी भी विभाग में सेवा की है, वे आवेदन करने के पात्र हैं। सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारियों के अलावा उनके जीवनसाथी और वयस्क बच्चों को भी सहायक के रूप में काम करने की अनुमति दी जा सकती है।

आमजन के रूप में एटीवीएम सहायक की नियुक्ति के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। मैट्रिकुलेट/एसएसएलसी या समकक्ष पास होना चाहिए और उसी जिले का निवासी हो, जहां आवेदन किया गया है। आवेदक को अंग्रेजी, हिंदी में बातचीत करने में सक्षम होना चाहिए। आमजन व सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों में से सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish