शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राजस्थान-झुंझुनू में आर्मी जवान पर युवती ने फेंका एसिड, साइकिलिंग के समय किया हमले में हाथ-पैर-चेहरा झुलसा

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 18 August 2024

झुंझुनू.

झुंझुनू जिले के सूरजगढ़ कि काजड़ा ग्राम पंचायत क्षेत्र के भांपर में शनिवार सुबह घर से साइकिलिंग पर निकले सेना के जवान पर एक युवती ने एसिड फेंक दिया। घटना में युवक बुरी तरह झुलस गया। परिजन उपचार के लिए उसे जयपुर ले गए हैं। एसिड से झुलसा युवक कुम्हारों का बास निवासी अरुण कुमार खांटीवाल (25) पुत्र विरेन्द्र खांटीवाल है। अरुण सेना में सिपाही के पद पर कार्यरत है। इस समय वो घर छुट्टी पर आया हुआ है।

वह सुबह अपने घर से साइकिलिंग करता हुआ सूरजगढ़ से काजड़ा जा रहा था। इस दौरान भापरा गांव की एक लड़की ने एसिड फेंक दिया। इस हमले में अरुण का चेहरा एक आंख, दोनों हाथ और पैर जल गए। हमले के बाद अरुण चिल्लाने लगा तो वहां दौड़ लगा रहे युवाओं ने संभाला। अरुण के घर पर फोन करके इस घटना की जानकारी दी। हमले के कारण का पता नहीं चल पाया है, लेकिन मामला प्रेम प्रसंग के होने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने किसी प्रकार की जानकारी नहीं होने से इनकार किया है। पुलिस मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए हैं।

आर्मी हॉस्पिटल जयपुर रेफर
अरूण को झुलसी हालत में चिड़ावा के उप जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे झुंझुनू जिला हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। हड़ताल के कारण इमरजेंसी में अरुण को प्राथमिक उपचार दिया गया। हालात गंभीर होने पर आर्मी हॉस्पिटल जयपुर रेफर किया गया है। सिपाही के पद पर तैनात हिसार (हरियाणा) में पोस्टेड है और 5 अगस्त को घर आया था। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को इस मामले में रिपोर्ट नहीं दी गई है।

पुलिस ने जुटाए साक्ष्य
हालांकि घटना की सूचना मिलने पर सूरजगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची है और घटनास्थल का जायजा भी लिया। पुलिस को मौके से अरुण की टी-शर्ट और एसिड का सैंपल मिला है। आस-पास के सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस ने चेक किए हैं। सुबह 5 बजे से पहले इस सड़क पर आवागमन न के बराबर ही रहता है और घटना का कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिल पाया है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish