शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राजस्थान-अलवर में गैस सिलेंडर में लीकेज से झुलसा किशोर, चाय बनाकर गैस बंद करते समय हादसा

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 30 August 2024

अलवर.

शहर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुबह करीब 6.30 बजे दिवाकरी निवासी 14 वर्षीय बच्चा अपने घर में गैस सिलेंडर पर बन रही चाय बंद करने के लिए गया लेकिन लीकेज के कारण लगी भयंकर आग से गंभीर रूप से झुलस गया और कमरे में रखा करीब 50 हजार रुपये कीमत का सामान भी जलकर राख हो गया। फिलहाल बच्चे को जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार दिवाकरी निवासी 14 वर्षीय रचित जाटव अपने मकान के दूसरे कमरे में गैस सिलेंडर पर बन रही चाय को बंद करने के लिए कमरे में घुसा ही था कि गैस सिलेंडर में लीकेज के चलते कमरे में आग लग गई और वहीं आग में घिर गया। रचित के बड़े भाई अरविंद ने अपनी सूझबूझ से आग बुझाकर अपने छोटे भाई को बचाया। 40 प्रतिशत तक झुलसे रचित को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां बर्न वार्ड में उसका इलाज जारी है। रचित की मां पूजा ने बताया कि तबीयत खराब होने के कारण मैं दूसरे कमरे में सो रही थी। रचित मुझसे बोलकर गया था कि गैस सिलेंडर पर चाय को बंद करने जा रहा हूं, इसके बाद अचानक तेज धमाका हुआ और कमरे में आग लग गई लेकिन बड़े बेटे अरविंद ने तुरंत ही सूझबूझ के साथ आग बुझाई।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish