शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राजस्थान-सीकर में पैर फिसलने से कुएं में गिरी युवती, कड़ी मशक्कत के बाद निकाला शव

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 24 August 2024

सीकर.
नीमकाथाना के बुजा की ढाणी में खेत में बने एक कुएं में पानी निकालते समय एक युवती की गिर जाने से मौत हो गई। घटना की की जानकारी मिलने पर आसपास से भी बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी। इधर, ग्रामीणों की सूचना पर टोडा चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया और ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद कुएं से पानी निकाल कर युवती को बाहर निकाला गया।

जानकारी के अनुसार मोकलवास के ग्राम पंचायत के बुजा में काजल (20) अपने खेत में काम कर रही थी, तभी उसे पानी की प्यास लगी तो युवती खेत में बने कुएं में पानी निकालने के लिए गई थी। पानी निकालते समय युवती का अचानक पैर फिसल गया और काजल कुएं में जा गिरी। जिससे युवती की कुएं में गिरने से मौत हो गई।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish