सोमवार, 2 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राजस्थान में बारिश ने तोड़े रिकॉर्ड, बीसलपुर बांध में जलस्तर 314 के पार पहुंचा

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 27 August 2024

उदयपुर.

प्रदेश में आज 26 जिलों में वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। इनमें से 5 जिलों बांसवाड़ा, डूंगरपुर, सिरोही, जालौर और उदयपुर में भारी बारिश का ओरेंज अलर्ट जारी किया है। मानसून सीजन की बात करें तो अगस्त माह में बारिश ने पिछले 13 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा है। मौसम विभाग का कहना है कि 28 अगस्त के बाद प्रदेश में बारिश का दौर कम पड़ेगा।

प्रदेश के बांधों की स्थिति की बात करें तो बीते 24 घंटों में 16 बांध ओवरफ्लो हो चुके हैं। राजस्थान की लाइफ लाइन कहे जाने वाले बीसलपुर बांध में जलस्तर 314.8 मीटर को पार कर चुका है तथा त्रिवेणी नदी से बांध में पानी की आवक अब भी जारी है। 1 जून से 25 अगस्त तक 515.4 एमएम बरसात राजस्थान में इस सीजन में अब तक 47 फीसदी ज्यादा बरसात हो चुकी है। राज्य में 1 जून से 25 अगस्त तक 515.4एमएम बरसात अब तक हो चुकी है, जबकि इसी अवधि में औसत बारिश  350.1एमएम मानी जाती है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish