गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राहुल सितंबर में जा सकते हैं अमेरिका, नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद पहली विदेश यात्रा

राजनीतिक ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 17 August 2024

नई दिल्ली
 लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सितंबर में अमेरिका की यात्रा कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल गांधी अमेरिका में भारतीय प्रवासियों, छात्रों और सांसदों से मुलाकात कर सकते हैं। नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद यह राहुल गांधी की पहली विदेश यात्रा होगी। राहुल सितंबर के दूसरे हफ्ते में अमेरिका रवाना हो सकते हैं जहां उनके एक सप्ताह से ज्यादा रहने की संभावना है।

राहुल का यह दौरा ऐसे समय पर हो रहा है जब अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रचार अभियान चरम पर है। इससे पहले राहुल गांधी पिछले साल जून 2023 में अमेरिका गए थे। उन्होंने सैन फ्रांसिस्को में भारतीय छात्रों से मुलाकात की थी और एक प्रेस कान्फ्रेंस को भी संबोधित किया था। उन्होंने भारतीय समुदाय से भी बातचीत की थी। मार्च 2023 में राहुल ब्रिटेन के दौरे पर भी गए थे। वहां उन्होंने कैम्ब्रिज समेत कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था।

बता दें राहुल गांधी के ब्रिटेन दौरे पर दिए गए बयानों को लेकर भारत में राजनीतिक घमासान मच गया था। इस मुद्दे पर कांग्रेस और सत्ताधारी बीजेपी आमने-सामने आ गए थे। बीजेपी राहुल से माफी मांगने के लिए कह रही थी, तो वहीं कांग्रेस ने भी साफ कर दिया था कि राहुल के बयान पर माफी का कोई सवाल ही नहीं उठाता है।

 

 

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish