शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

पॉलीग्राफी टेस्ट में सामने आए संजय रॉय के काले कारनामे- वारदात की रात संजय रॉय ने दोस्त के साथ पी शराब

देश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 26 August 2024

कोलकाता
कोलकाता रेप मर्डर केस में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। सीबीआई ने आरोपी संजय रॉय समेत कई लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट किया है। बताया जा रहा है आरोपी संजय रॉय ने लाई डिटेक्टर टेस्ट में कई बातें कबूली हैं। लाई-डिटेक्टर टेस्ट के दौरान संजय रॉय ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को बताया कि अपराध से कुछ घंटे पहले वह अपने दोस्त के साथ रेड लाइट एरिया में गया था। हालांकि, उसने सेक्स नहीं करने की बात कही। टेस्ट के दौरान संजय रॉय ने सड़क पर एक अन्य के साथ छेड़छाड़ करने की बात भी कबूल की। दावा किया गया है संजय रॉय ने अपनी गर्लफ्रेंड को वीडियो कॉल किया और उसकी न्यूड तस्वीरें मांगीं।

घटना की रात संजय रॉय ने दोस्त के साथ पी शराब
वहीं वारदात की रात संजय रॉय ने अपने दोस्त के साथ शराब पी थी। बाद में वे रेड लाइट एरिया के लिए रवाना हो गया। इसके बाद वह दक्षिण कोलकाता के एक अन्य रेड लाइट एरिया चेतला गया। चेतला के रास्ते में उसने कथित तौर पर एक लड़की से छेड़छाड़ की। इसके बाद संजय रॉय सुबह 4.03 बजे सेमिनार हॉल के पास बने गलियारे में गया। संजय रॉय ने भ्रामक प्रतिक्रियाएं दीं जिन्हें पॉलीग्राफ मशीन द्वारा चिह्नित किया गया था। सीबीआइ सूत्रों के मुताबिक आरजी कर अस्पताल की महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म व हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपित संजय राय ने पालीग्राफ टेस्ट के दौरान कहा है कि जब वह नौ अगस्त की रात सभागार में पहुंचा तो पीड़िता वहां मरी पड़ी थी। इसके बाद वह वहां से डर से भाग गया।
 
फोन पर मिली कई अश्लील वीडियो
सीबीआई ने आरोपी का एक प्रोफाइल तैयार किया, जिससे पता चला कि वह गंदी वीडियोज का गंभीर आदी था। उसके फोन पर कई अश्लील क्लिप्स मिलीं। सीबीआई मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष की भूमिका की भी जांच कर रही है। शनिवार को उनका लाई-डिटेक्टर टेस्ट भी किया गया।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish