शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

अमृतसर में एनआरआई सुखचैन सिंह पर फायरिंग मामले से पुलिस को मिली बड़ी सफलता, जालंधर से पकड़े गए 2 शूटर

देश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 26 August 2024

जालंधर
अमृतसर में एनआरआई सुखचैन सिंह पर फायरिंग मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। एनआरआई पर फायरिंग करने वाले 2 शूटरों को जालंधर सीआईए की टीम ने काबू करने में बड़ी सफलता हासिल की है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने होशियारपुर में दोनों आरोपियों सहित एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। होशियारपुर के भीड़ भरे बाजार से 3 गैंगस्टरों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिनके तार एनआरआई फायरिंग मामले से जुड़े हुए बताए गए। दरअसल, बेहद भीड़भाड़ वाले गौशाला बाजार में बदमाशों के छिपे होने की खबर मिलते ही पूरे बाजार को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया और काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने एसडी स्कूल के पास स्थित धर्मशाला के अंदर से 3 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। ये जानकारी मिली है कि दोनों आरोपियों के साथ काबू किए तीसरे व्यक्ति ने ही इनकी मदद की थी। बताया जा रहा है कि आरोपी 24 अगस्त को फायरिंग से 2 दिन पहले अमृतसर के एक होटल में रुके थे। उसके बाद घटना को अंजाम देने के बाद जालंधर के एक होटल में रात को रुके और फिर वह होशियारपुर चले गए, जहां पर एक रात ठहरे थे। आज सुबह वह दूसरी जगह पर जाने की फिराक में थे इसी बीच पुलिस को उनकी सूचना मिल गई और उन्हें बड़ी मशक्कत के बाद काबू कर लिया गया है।

गौरतलब है कि इंटरल सिक्योरिटी टीमों की कार्रवाई के चलते हमलावरों व बाइक की पहचान की और हमलावरों की पहचान सुखविंदर सुक्खा ग्रेनेड जिला कपूरथला व गुरकीरत गुरी निवासी जालंधर के गांव बरेटा के रूप में हुई है, जिन्होंने एनआरआई पर फायरिंग की थी। गौरतलब है कि अमृतसर पुलिस कमिश्नर रणजीत सिंह ढिल्लों ने प्रेस कान्फ्रैंस करके बताया था कि एनआरआई सुखचैन सिंह को मारने के लिए उसकी पहली पत्नी के परिवार ने किलिंग सुपारी दी थी। अमेरिका में साजिश रची गई और वहीं से आप्रेशन ऑपरेट हुआ है।

पारिवारिक रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया था। एनआरआई  सुकचैन पर हमला करने की सुपारी अमेरिका में रह रहे दूसरे एनआरआई परिवार ने दी थी जिनके निर्देशों पर पर युवकों ने घर में घुस पर फायरिंग की। वहीं बता दें कि बाहर से फंडिग करवा कर वारदात को अंजाम दिया गया है।  पुलिस ने फोन कॉल डिटेल भी खंगाली है जिससे पता चला है कि एनआरआई परिवार ने फोन पर धमकियां दी थी कि सुखचैन सिंह का दूसरा भाई जो अमेरिका में उसे भी पंजाब आने पर मार दिया जाएगा। आपको ये भी बता दें कि जगजीत उर्फ जग्गू सदर तरनतारन व चमकौर सिंह उर्फ छोटू सदर तरनतारन ने इन दोनों हमलावरों की सहायता की थी। पहली पत्नी के भाई व मित्र लवप्रीत के जरिए हमलावरों को पैसे ट्रांसफर हुए थे। वहीं उन्होंने बताया कि हमलावरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले और बाद में अमृतसर एक होटल दिगम्बर अत्री में पन्नाह ली थी। उन्होंने बताया कि होटल के मैनेजर ने होटल में ठहरने से पहले इनका कोई पहचान पत्र नहीं लिया जो जांच के घेरे में है। फिलहाल पुलिस ने उक्त मामले में मदद करने वाले 5 लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। दोनों हमलावरों की तलाश जिन्हें आज गिरफ्तार कर लिया है।

जानें क्या है पूरा  मामला
आपको बता दें कि अमृतसर के दुरबुर्जी गांव में 3 बदमाशों ने तड़के 7.30 बजे घर में घुसकर अमेरिका में पक्के युवक रिंकू पुत्र शरम सिंह पर फायरिंग कर दी, जिसकी वीडियो घर के लगी सीसीटीवी कैमरे में  कै दो गई। इस बीच जब यह घटना घटी तो पूरा परिवार घर में ही था और परिवार उन्हें बचाने की कोशिश भी कर रहा है। एनआरआई परिवार ने यू.एस.ए. में रहे परिवार पर शंका जताई थी जिसके चलते कार्रवाई शुरू की गई। जांच के दौरान सामने आया कि एनआरआई सुखचैन सिंह जिस पर हमला हुआ उसकी पत्नी ने सुसाइड कर लिया था जिसके चलते पहली पत्नी के परिवार ने सुखचैन सिंह के साथ रंजिश रखनी शुरू कर दी थी कि उसे भी इसी तरह मौत के घाट उतारेंगे। इसी के चलते इन-लॉज के डायरेक्शन पर किलिंग वारदात को आर्गेनाइज करवाया गया। पुलिस ने बताया कि उन्होंने कॉल डिटेल खंगाली है जिसमें 8-9 महीने पहले फोन पर धमकी दी गई थी कि सुखचैन सिंह के भाई को भी मौत के घाट उतार दिया जाएगा।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish