शनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मध्य प्रदेश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 31 August 2024

टीकमगढ़
 लिधोरा में हुए नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले के एक सप्ताह वाद   फिर एक मामला टीकमगढ़ जिले के अंतर्गत पचेर चौकी देरी का सामने आया है जहां दो युवकों ने 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। आरोपी उसे खेत में ले गए, जहां बारी-बारी उसके साथ दरिंदगी की।
गौरतलब है कि पूरा मामला खरगापुर थाने की देरी चौकी का है। जहां आजादी वाले दिन (15 अगस्त) को 8वीं कक्षा में पढ़ने  वाली दलित बच्ची से रेप की वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ आकर पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में बताया कि “शाम 4 बजे मैं अपने खेत पर निदाई का काम कर रही थी।

 मां घर पर थी और पिता मजदूरी करने दिल्ली गए थे। तभी मेरे गांव के सलीम और लालू ने अपनी खेत की मेड पर खड़े होकर मुझे बुलाया। जैसे ही मैं वहां पहुंची, दोनों ने जबरन मुझे जमीन पर पटक दिया और मेरे कपड़े उतार दिए। इसके बाद बारी-बारी से मेरा दुष्कर्म किया।
उन्होंने जाते जाते धमकी भी दी कि अगर किसी को बताया तो जान से खत्म कर देंगे।”
पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए खरगापुर थाना प्रभारी को मामला दर्ज करने के निर्देश दिए खरगापुर पुलिस ने तत्काल आरोपियों के खिलाफ मामला एफ आई आर दर्ज करने बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish