गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

कराची में नहीं होगा पाकिस्तान-बांग्लादेश टेस्ट… जानिए क्यों करना पड़ा शिफ्ट

खेल ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 19 August 2024

 कराची

बांग्लादेश इन दिनों तख्तापलट और दंगे के बाद स्थिरता लाने की कोशिश वाले दौर से गुजर रहा है. पीएम शेख हसीना पहले ही देश छोड़ चुकी हैं. मोहम्मद यूसुफ अंतरिम पीएम बने हैं. बांग्लादेश में अब भी तनाव की स्थिति है. इसी बीच क्रिकेट टीम पाकिस्तान दौरे पर है, जहां उसे 2 टेस्ट की सीरीज खेलनी है. मगर इससे पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है.

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट मैच मैच कराची में होना था, जिसे अब शिफ्ट कर दिया गया है. यह मुकाबला अब रावलपिंडी में खेला जाएगा. इस बदलाव का बड़ा कारण कराची नेशनल स्टेडियम में रिनोवेशन का काम है. यह काम अगले साल होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी को लेकर किया जा रहा है.

इस कारण कराची टेस्ट रावलपिंडी में हुआ शिफ्ट

बता दें कि इससे पहले इस मैच के लिए 15-15 रुपये के सस्ते टिकट बेचने की बात भी कही गई थी. मगर उसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने एक बयान जारी कर कहा था कि कराची में यह दूसरा टेस्ट निर्माण कार्य के चलते बगैर दर्शकों के खाली स्टेडियम में खेला जाएगा.

मगर अब पीसीबी ने अपना यह फैसला बदल दिया है. उन्होंने मुकाबले को ही शिफ्ट कर दिया है. रविवार (18 अगस्त) को पीसीबी ने कराची स्टेडियम में मैच न कराने का हवाला देते हुए कहा था कि ध्वनि प्रदूषण के चलते खिलाड़ियों को दिक्कत न हो इसलिए स्टेडियम को शिफ्ट किया गया है.

PCB अधिकारियों ने कहा कि रेनोवेशन के दौरान काफी ज्यादा धूल-मिट्टी भी उड़ेगी, जिससे खिलाड़ी, ब्रॉडकास्टर्स और मीडिया को दिक्कत हो सकती है. वो रेनोवेशन काम में देरी नहीं करना चाहते हैं और अगले चैम्पियंस ट्रॉफी तक सबकुछ पूरा करना चाहते हैं. यही कारण है कि आखिर में मैच को ही शिफ्ट करने का फैसला लिया गया.

पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच एक मैच भी यहीं होगा

बता दें कि चैम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन अगले साल पाकिस्तान की मेजबानी में ही होना है. यह टूर्नामेंट 19 फरवरी से शुरू होगा. पीसीबी ने कहा कि मैच शिफ्ट करने से पहले उन्होंने स्टेक होल्डर्स से सारी बातचीत कर ली थी.

चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले इसी साल अक्टूबर में भी पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच होने वाली सीरीज का एक मैच कराची में होगा. ऐसे में पीसीबी किसी चीज को लेकर रिस्क नहीं लेना चाहती है. पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच सीरीज का पहला मुकाबला 21 से 25 अगस्त तक रावलपिंडी में खेला जाएगा. जबकि दूसरा और आखिरी मुकाबला भी अब रावलपिंडी में 30 अगस्त से 3 सितंबर के बीच होगा.

पाकिस्तान-बांग्लादेश के टेस्ट स्क्वॉड

बांग्लादेश की टीम: नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), महमूदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, शादमान इस्लाम, मोमिनुल हक, मुशफिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिटन कुमार दास, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, नईम हसन, तस्कीन अहमद, सैयद खालिद अहमद, नाहिद राणा, शोरफुल इस्लाम और हसन महमूद.

पाकिस्तान की टीम: शान मसूद (कप्तान), सऊद शकील (उपकप्तान), आमिर जमाल (अगर चोट ठीक हो जाती है), अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, बाबर आजम, कामरान गुलाम, खुर्रम शहजाद, मीर हमजा, मोहम्मद अली, मोहम्मद हुरैरा, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), नसीम शाह, सईम अयूब, सलमान अली आगा, सरफराज अहमद (विकेटकीपर) और शाहीन शाह अफरीदी.

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish