शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

नशामुक्ति अभियान के तहत स्वामी आत्मानंद स्कूल में लिया गया शपथ

छत्तीसगढ़ ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 24 August 2024

बीजापुर,

कलेक्टर अनुराग पाण्डेय के मार्गदर्शन में नशामुक्त भारत अभियान एवं छब्व्त्क् के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम बीजापुर के स्कूली छात्र छात्राओं को नशा मुक्त भारत अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया  जिसमे नशा क्या है नशा से होने वाले बीमारी इससे हम कैसे दूर रह सकते है पुनर्वास  संबंधी जानकारी प्रदाय किया गया एवं नशे से दूर रहने नशा नहीं करने लोगों को नशा के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक करने का संकल्प लिया गया।

अंत में स्कूल परिसर के आसपास पान ठेला एचाय दुकान एवं किराना दुकान को दल बल के साथ नशा सामग्री का चेकिंग किया गया 3 दुकानों में चालान की कार्यवाही भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया गया ।इस दौरान एसडीएम बीजापुर श्री जागेश्वर कौशल एसडीओपी श्री विनीत साहू  उपसंचालक समाज कल्याण श्री कमलेश कुमार पटेल डॉ मनोज लम्बाड़ी जिला चिकित्सालय नोडल बीजापुर सीएमओ श्री पाल दास  तहसीलदार श्री डीआर ध्रुव प्राचार्य श्री अमित कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish