गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राजस्थान-भरतपुर में नर्सिंग कर्मी ने महिला मरीज को मारे थप्पड़, परिजनों ने कार्रवाई की उठाई मांग

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 16 August 2024

भरतपुर.

आरबीएम अस्पताल में भर्ती महिला मरीज को नर्सिंगकर्मी से बार-बार ड्रिप और दवाई बदलने के लिए के लिए कहना भारी पड़ गया। महिला के बार-बार कहने से नाराज नर्सिंगकर्मी ने महिला को इसे लेकर थप्पड़ जड़ दिया, हालांकि महिला भी पीछे नहीं रही उसने भी नर्सिंगकर्मी को थप्पड़ लगा डाले। नर्सिंगकर्मी एवं महिला मरीज के बीच हुई इस हाथापाई में वार्ड में भर्ती अन्य मरीजों ने बीच बचाव कर दोनों को अलग कराया।

महिला मरीज के परिजनों ने अस्पताल अधीक्षक को लिखित में शिकायत देकर आरोपी नर्सिंगकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला मरीज राजवती ने बताया कि वह कुम्हेर थाना क्षेत्र के गांव सूरौता की निवासी है और 14 अगस्त देर शाम को मौसमी बीमारी की चपेट में आने के चलते आरबीएम अस्पताल के वार्ड में भर्ती हुई थी। 15 अगस्त दोपहर को ड्रिप खत्म होने से वार्ड में तैनात नर्सिंगकर्मी जयपाल को दूसरी ड्रिप लगाने की बात कही लेकिन 4 से 5 बार कहने के बावजूद नर्सिंगकर्मी ने कोई ध्यान नहीं दिया। इसके बाद अचानक पास आकर धक्का मारते हुए थप्पड़ जड़ दिया। बदले में महिला मरीज ने भी गुस्से में आकर नर्सिंगकर्मी में थप्पड़ जड़ दिए। मामले में मरीज महिला राजवती के परिजनों ने आरबीएम हॉस्पिटल के अधीक्षक नागेंद्र भदोरिया को आरोपी नर्सिंगकर्मी के खिलाफ लिखित में शिकायत देकर के कार्रवाई की मांग की है। गौरतलब है कि आरबीएम अस्पताल में यह कोई पहला मामला नहीं है बल्कि अस्पताल स्टाफ द्वारा पहले भी मरीजों के साथ अभद्रता एवं मारपीट के मामले सामने आ चुके हैं। 4 जुलाई को भी अस्पताल में तैनात गार्ड्स के द्वारा एक मरीज एवं परिजनों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था और आरोपी गार्डों के खिलाफ थाना मथुरा गेट में मामला दर्ज कराया गया था।

लोगों का कहना है कि अस्पताल के अधीक्षक नागेंद्र भदौरिया को कई घटनाओं की लिखित में शिकायत के बाद भी आरोपी स्टाफ के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। यही कारण है कि आए दिन इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आती रहती हैं।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish