गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

अब वह लीजेंड्स लीग क्रिकेट में खेलते हुए नजर आएंगे, दिनेश कार्तिक की टी20 क्रिकेट में होगी धमाकेदार वापसी

खेल ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 27 August 2024

नई दिल्‍ली
विकेटकीपर बल्‍लेबाज दिनेश कार्तिक ने इस साल की शुरुआत में इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट से संन्‍यास का एलान किया था। अब वह लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) में खेलते हुए नजर आएंगे। मंगलवार को वह आधिकारिक तौर पर लीजेंड्स लीग क्रिकेट से जुड़ गए। वह आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्‍लेबाजी कोच भी हैं। इसके अलावा वह द हंड्रेड में कमेंट्री करते हैं। हाल ही में शिखर धवन ने इंटनेशनल और घरेलू क्रिकेट को अलविदा कहा था। वह भी लीजेंड्स लीग क्रिकेट से जुड़ चुके हैं।

कार्तिक ने जताई खुशी
दिनेश कार्तिक ने लीजेंड्स लीग क्रिकेट में शामिल होने पर कहा, "लीजेंड्स लीग क्रिकेट में खेलना निश्चित रूप से एक ऐसी चीज है जिसका मैं अपने रिटायरमेंट के बाद इंतजार कर रहा हूं। मैं मानसिक और शारीरिक रूप से इस कार्य के लिए तैयार हूं और क्रिकेट के ब्रांड को खेलने के लिए उत्सुक हूं। मैंने हमेशा आनंद लिया है, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि प्रशंसकों को आपके निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद और मुझे उम्मीद है कि मैं एक बार फिर मैदान पर आपका मनोरंजन करूंगा।"

कार्तिक के जुड़ने पर जताई खुशी
लीजेंड्स लीग क्रिकेट के सह-संस्थापक रमन रहेजा ने कहा, "दिनेश कार्तिक के हमारे साथ जुड़ने से हम बहुत उत्साहित हैं। उनका स्वभाव, मैच खत्म करने और फैंस का मनोरंजन करने की उनकी प्रवृत्ति निस्संदेह लीजेंड्स लीग क्रिकेट में वैल्‍यू एड करेगी। हम उन्हें अन्य क्रिकेट दिग्गजों के साथ एक्शन में देखने के लिए उत्सुक हैं, जो दिग्गज क्रिकेटरों के लिए दूसरी पारी के रूप में स्थिति को और मजबूत करेंगे।"

इंटरनेशनल क्रिकेट में प्रदर्शन
इंटरनेशनल क्रिकेट में कार्तिक के प्रदर्शन की बात करें तो उन्‍होंने अपने करियर में 26 टेस्‍ट खेले।
इस दौरान 42 पारियों में उन्‍होंने 25.00 की औसत और 49.27 की स्‍ट्राइक रेट से 1025 रन बनाए।
टेस्‍ट में उन्‍होंने 7 अर्धशतक और 1 शतक लगाया है। उनका सर्वाधिक स्‍कोर 129 रन है।
94 वनडे की 79 पारियों में कार्तिक ने 30.20 की औसत और 73.24 की स्‍ट्राइक रेट से 1752 रन बनाए।
60 टी20 इंटरनेशनल की 48 पारियों में उन्‍होंने 686 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्‍होंने 1 अर्धशतक लगाया।

 

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish