शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

छत्तीसगढ़ में मानसून का नया सिस्टम, अब प्रदेशभर में होगी झमाझम बारिश

छत्तीसगढ़ ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 24 August 2024

रायपुर.

छत्तीसगढ़ में इन दोनों बारिश की गतिविधियां बढ़ गई है। प्रदेशभर में अच्छी बारिश हो रही है। आज शनिवार को रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग के अधिकांश जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। साथ ही एक दो जगह पर भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। राजधानी रायपुर में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। इसके साथ बारिश की स्थिति बनी हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर पर चक्रवती परिसंचरण बना हुआ है। वहीं औसत समुद्र तल पर मानसून ट्रफ पूर्व दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव वाले क्षेत्र का केंद्र तक स्थित है। इसके साथ ही समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है। इसके वजह से प्रदेश भर में आज बारिश के आसार हैं। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, छत्तीसगढ़ में आज शनिवार को प्रदेश के अधिकांश जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश की गतिविधि बढ़ाने की संभावना है। इसके साथ ही सभी संभागों के अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश के आसार हैं। राजधानी रायपुर में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इसके साथ ही प्रदेश के एक दो जगहों पर घर चमक के साथ वज्रपात और भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं से जिलों में हल्की मध्यम बारिश हो सकती है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish