शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

झारखंड-सरायकेला में लापता एयरक्राफ्ट को ढूंढ रही NDRF की टीम, एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद हुआ गायब

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 21 August 2024

सरायकेला.

झारखंड के सरायकेला खारसावां जिले में दो सीटर वाले विमान का पता लगाने एनडीआरएफ की टीम बुधवार को तलाशी अभियान में शामिल हो गई। दरअसल, यहां के एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद विमान लापता हो गया था। मंगलवार की आधी रात से तलाशी अभियान जारी है। छह सदस्यीय एनडीआरएफ की टीम आज सुबह से चांडील बांध में तलाशी अभियान में जुटी, लेकिन अभी तक कुछ भी हासिल नहीं हुआ।

सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त मुकेश कुमार लुनायत ने इसकी जानकारी दी। विमान के लापता पायलट के बारे में पूछे जाने पर उपायुक्त ने कहा कि यह संबंधित विमानन कंपनी के पास उपलब्ध होगा। विमानन कंपनी अल्केमिस्ट एविएशन से संपर्क करने पर एक अधिकारी ने बताया कि लापता पायलट का नाम सुब्रोदीप है। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि उन्होंने विमान का मलबा देखा, तब से क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया। इससे पहले पूर्वी सिंहभूम की जिला उपायुक्त अनन्या मित्तल ने कहा कि विमान का आखिरी लोकेशन नीमडीह के पास पाया गया था। लापता विमान को ढूंढने के लिए सरायकेला खारसावां और पूर्वी सिंहभूम के अधिकारी, पुलिस और वन विभाग के अधिकारी तलाशी अभियान में जुटे हुए हैं। नीमडीह के अलावा पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में भी तलाशी अभियान चलाया गया है। बता दें कि विमान मंगलवार की सुबह 11 बजे पायलट और प्रशिक्षु पायलट के साथ जमशेदपुर के सोनारी एयरोड्रोम से उड़ान भरी थी।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish