गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शन के दौरान शाकिब अल हसन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया

खेल ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 24 August 2024

नयी दिल्ली
बांग्लादेश के स्टार आल राउंडर शाकिब अल हसन को हाल में बांग्लादेश में हुए विरोध प्रदर्शन और हिंसा के दौरान कथित हत्या के मामले में एक आरोपी के तौर पर दर्ज किया गया है।

इस हिंसा के दौरान सैकड़ो लोग मारे गये थे।

ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग सरकार में पूर्व सांसद और 37 वर्षीय बांग्लादेश के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन उन 147 लोगों में शामिल हैं जिनके खिलाफ अगस्त के शुरु में विरोध प्रदर्शनों के दौरान कथित हत्या के लिए आरोप दायर किए गए हैं।

शेख हसीना को इस्तीफा देने और देश छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार के रूप में कार्यभार संभाला।

हत्या का मामला रफीकुल इस्लाम ने ढाका के अदबोर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया था और शाकिब के अलावा, प्रधानमंत्री शेख हसीना और पार्टी के कई पूर्व मंत्री और सांसद आरोपियों में शामिल हैं।

इस्लाम के बेटे रूबेल की सात अगस्त को विरोध प्रदर्शन के दौरान हत्या कर दी गई थी जिसके बाद देश में राजनीतिक उथल-पुथल शुरू हो गई थी। शाकिब प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) में 27वें या 28वें आरोपी हैं। वह पांच अगस्त को या विरोध प्रदर्शन के दौरान किसी भी समय बांग्लादेश में नहीं थे।

यह पूर्व कप्तान 26 जुलाई से नौ अगस्त तक ब्रैम्पटन में ग्लोबल टी20 कनाडा लीग में बांग्ला टाइगर्स मिसिसॉगा के लिए खेल रहा था और इससे पहले वह जुलाई के मध्य तक मेजर लीग क्रिकेट में भाग लेने के लिए अमेरिका में थे।

‘डेली स्टार’ के अनुसार मामले के बयान में जिक्र किया गया है कि ‘‘शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि कुछ आरोपियों ने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कुछ अन्य लोगों के निर्देश पर गोलीबारी की जब रुबेल सहित सैकड़ों छात्र पांच अगस्त को अडाबोर क्षेत्र में रिंग रोड पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। ’’

प्राथमिकी (एफआईआर) में कहा गया है कि गोलीबारी में रुबेल घायल हो गए और दो दिन बाद अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

शेख हसीना सरकार के हटने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में भी महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं जिसमें बुधवार को मौजूदा अध्यक्ष नजमुल हसन पापोन के इस्तीफे के बाद पूर्व राष्ट्रीय कप्तान फारुक अहमद नए अध्यक्ष बने हैं।

 

 

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish