शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

मोदी ने दीप्ति, अजीत, सुंदर, शरद और मरियप्पन को पदक जीतने पर दी बधाई

खेल ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 4 September 2024

नई दिल्ली
 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पेरिस पैरालंपिक की विभिन्न स्पर्धाओ में पदक जीतने वाले भारतीय एथलीट दीप्ति जीवनजी, अजीत सिंह, सुंदर सिंह गुर्जर, शरद कुमार और मरियप्पन थंगावेलु को बुधवार को बधाई दी।मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “पैरालिंपिक 2024 में महिलाओं की 400 मीटर टी20 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर दीप्ति जीवनजी को बधाई। वह असंख्य लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उनका कौशल और दृढ़ता सराहनीय है।”
उन्होंने अन्य पोस्ट श्रृंखला में भाला फेंक स्पर्धा के विजेताओं को बधाई देते हुए कहा, “अजीत सिंह की अभूतपूर्व उपलब्धि, उन्होंने पैरालिंपिक 2024 में पुरुषों की भाला फेंक एफ46 स्पर्धा में रजत पदक जीता। खेल के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और दृढ़ता ने भारत को गौरवान्वित किया है।”

उन्होंने पोस्ट किया, “सुंदर सिंह गुर्जर का शानदार प्रदर्शन, पैरालिंपिक 2024 में पुरुषों की भाला फेंक एफ46 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतना। उनका समर्पण और जोश लाजवाब है। इस उपलब्धि के लिए बधाई।”
प्रधानमंत्री ने ऊंची कूद स्पर्धा के विजेताओं बधाई देते हुए लिखा, “शरद कुमार ने पैरालिंपिक 2024 में पुरुषों की ऊंची कूद टी 63 में रजत पदक जीता। निरंतरता और उत्कृष्टता के लिए वह प्रशंसा के पात्र है। उन्हें बधाई। वे पूरे देश को प्रेरित करते हैं।”
उन्होंने पोस्ट किया, “पुरुषों की ऊंची कूद टी63 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर मरियप्पन थंगावेलु को बधाई। यह सराहनीय है कि उन्होंने पैरालिंपिक के लगातार तीन संस्करणों में पदक जीते हैं। उनका कौशल, निरंतरता और दृढ़ संकल्प असाधारण है।”

 

 

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish