सोमवार, 2 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

बिहार-पूर्णिया में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, गांव में घुमाने के बहाने ले गया था जंगल मे

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 27 August 2024

पूर्णिया.

पूर्णिया के मरंगा थाना क्षेत्र के कवैया में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। 25 साल युवक ने नाबालिग लड़की को गांव में घुमाने के बहाने लेकर जंगल में ले गया और उसके साथ दरिंदगी की। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की को पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

पीड़िता के परिजनों ने बताया कि लड़की अपनी मौसी के यहां आई थी। इसी दौरान मौसी के घर के पास का रहने आरोपीमोहना ऋषि ने लड़की को गांव में घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया और नहर के समीप वाले जंगल में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। लड़की के चीखने की आवाज सुनकर कुछ बच्चों ने आरोपी को गलत काम करते देखा और गांव में हल्ला करने लगे। आवाज सुनकर आसपास के लोग जंगल आए तो दंग रह गए। लड़की जमीन पर बेहोश पड़ी हुई थी। उसके बाद घटना की जानकारी मरंगा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने लड़की की गंभीर हालत को देखते हुए स्थानीय लोगों की मदद से उसे पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती करवाया। डॉक्टरों ने बताया कि लड़की का मेडिकल टेस्ट कराया गया है और उसकी हालत काफी गंभीर है।

पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है
मरंगा थानाध्यक्ष रूपक रंजन ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी मोहना ऋषि को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। इस घटना के बाद से इलाके में सन्नाटा पसर गया है और लोगों में आक्रोश है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे जल्द से जल्द सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish