रविवार, 13 सितंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

बाबा महाकाल के दर्शन कर मंत्री टेटवाल ने लिया आशीर्वाद

मध्य प्रदेश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 22 August 2024

बाबा महाकाल के दर्शन कर मंत्री टेटवाल ने लिया आशीर्वाद

गोगादेव जी महाराज की छड़ी यात्रा में हुए शामिल

भोपाल
कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा उज्जैन के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल ने महाकालेश्वर मंदिर पहुँचकर बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों के कल्याण के लिये मंगलकामना की। मंत्री टेटवाल विगत दिवस राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज एवं भर्तृहरि गुफा के पीठाधीश्वर योगी रामनाथ जी महाराज के साथ गोगादेव जी महाराज की छड़ी यात्रा में सम्मिलित हुए।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version