सिरोही.
जिले के आबूरोड उपखंड के डेरी मार्ग पर फिनीयाफली गांव में उफनते बरसाती नाले की रपट पार करते समय नोनाराम (55) पुत्र लालजी गरासिया पानी में बह गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू करवाया लेकिन अंधेरा होने के कारण काम रुकवाना पड़ा।
रीको थानाधिकारी सीताराम ने जानकारी देते हुए बताया कि फनियाफली का रहने वाला नोनाराम पास की एक ढाणी में सामाजिक कार्य में शामिल होने जा रहा था, कुछ अन्य लोग भी उसके साथ थे। इसी दौरान बीच में पड़ने वाली रपट केा पार करते समय पानी के तेज बहाव में वह बह गया। पानी का बहाव तेज होने के कारण रेस्क्यू टीम को बचाव कार्य करने में भी दिक्कत आ रही थी, उसके बाद अंधेरा घिरने से सर्च अभियान रोकना पड़ा अब आज फिर से सर्च अभियान चलाया जाएगा।


अपनी प्रतिक्रिया दें Cancel reply