गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

मेस्सी ने अभ्यास शुरू किया, एमएलएस प्लेऑफ से पहले जुड़ सकते हैं इंटर मियामी से

खेल ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 24 August 2024

फोर्ट लॉडरडेल (अमेरिका)
अर्जेंटीना के सुपरस्टार लियोनेल मेस्सी ने इस हफ्ते मैदान पर व्यक्तिगत ट्रेनिंग शुरू कर दी है और वह एमएलएस के नियमित सत्र के खत्म होने से पहले इंटर मियामी में शामिल हो सकते हैं। मियामी के कोच गेरार्डो ‘टाटा’ मार्टिनो ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अर्जेंटीना की 14 जुलाई को कोपा अमेरिका फाइनल में कोलंबिया पर जीत के बाद से 37 वर्षीय मेस्सी दायें टखने की चोट के कारण बाहर हैं। वह इस मैच के दूसरे हाफ में गिर गए थे। मेस्सी शनिवार को इंटर मियामी और एफसी सिनसिनाटी के बीच मुकाबले में नहीं खेलेंगे। उन्हें सितंबर के दो विश्व कप क्वालीफायर के लिए अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम से भी बाहर रखा गया है।

वह एक जुलाई से इंटर मियामी के लिए नहीं खेले हैं लेकिन कोच मार्टिनो ने कहा कि वह जल्द ही टीम की पूर्ण ट्रेनिंग में शामिल हो सकते हैं। मार्टिनो ने कहा कि हालांकि मेस्सी की वापसी का कोई समय नहीं बताया जा सकता लेकिन यह अक्टूबर के अंत में शुरू होने वाले एमएलएस प्लेऑफ से पहले हो सकता है।

 

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish