गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

भारतीय शेयर बाजार के लिए बीता हफ्ता काफी शानदार रहा, दो हफ्ते की गिरावट के बाद बाजार की दमदार वापसी

व्यापार ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 17 August 2024

मुंबई
भारतीय शेयर बाजार के लिए बीता हफ्ता काफी शानदार रहा। लगातार दो हफ्ते तक लाल निशान में बंद होने के बाद बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। दोनों निफ्टी और सेंसेक्स साप्ताहिक आधार पर हरे निशान में बंद हुए हैं। तेजी में सबसे अधिक योगदान टेक शेयरों का रहा। आखिरी कारोबारी सत्र शुक्रवार को निफ्टी 396.80 अंक या 1.64 प्रतिशत बढ़कर 24,540.55 और सेंसेक्स 1,330.96 अंक या 1.68 प्रतिशत बढ़कर 80,436.84 पर बंद हुआ। 2 अगस्त के बाद बाजार की यह ऊंची क्लोजिंग है।

वहीं, साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स में 0.92 प्रतिशत और निफ्टी में 0.71 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सेक्टर के हिसाब से निफ्टी आईटी (4.7 प्रतिशत), निफ्टी रियल्टी (2.58 प्रतिशत), निफ्टी ऑटो (0.99 प्रतिशत), निफ्टी ऑयल और गैस (0.21 प्रतिशत) बढ़कर बंद हुए हैं।

हालांकि, निफ्टी पीएसयू बैंक (2.15 प्रतिशत), निफ्टी मीडिया (2 प्रतिशत), निफ्टी एनर्जी (1.05 प्रतिशत) और निफ्टी मेटल (0.49 प्रतिशत) कमजोरी के साथ बंद हुए हैं। पिछले हफ्ते निफ्टी पैक में टेक महिंद्रा (5.2 प्रतिशत), विप्रो (5.1 प्रतिशत), इन्फोसिस (5.0 प्रतिशत), एचसीएल टेक (4.9 प्रतिशत), टीसीएस (4.4 प्रतिशत), एलएंडटी माइंडट्री (3.5 प्रतिशत), टाइटन (3.4 प्रतिशत), महिंद्रा एंड महिंद्रा (3.3 प्रतिशत) और टाटा मोटर्स (2.8 प्रतिशत) टॉप गेनर्स थे।

डिविस लैब (4.1 प्रतिशत), कोल इंडिया (3.33 प्रतिशत), डॉ. रेड्डी लैब (3.1 प्रतिशत), एनटीपीसी (3.1 प्रतिशत), अदाणी पोर्ट्स (2.6 प्रतिशत), पावर ग्रिड (2.1 प्रतिशत) और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस (2.1 प्रतिशत) की कमजोरी के साथ बंद हुए हैं।

बाजार के जानकारों का कहना है कि अमेरिका में आर्थिक आंकड़े मजबूत आने के कारण मंदी की संभावना कम हो गई है। इसका असर बाजार पर देखने को मिला है। इस कारण अमेरिकी फेड की ओर से सितंबर में ब्याज दर कम होने की संभावना बनी हुई है। वहीं, ब्याज दर कम होने का सीधा असर हमें आईटी पर अधिक खर्च के रूप में देखने को मिलेगा, जिसके कारण आईटी इंडेक्स में 5 प्रतिशत की तेजी हुई है। येनकैरी ट्रेड का खतरा कम होने के कारण बाजार में स्थिरता बनी हुई है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish