गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

कोहली और जायसवाल की टेस्ट रैंकिंग में सुधार, रोहित छठे स्थान पर खिसके

खेल ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 28 August 2024

दुबई,
 सीनियर भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली बुधवार को जारी नवीनतम आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में दो स्थान के फायदे से आठवें स्थान पर पहुंच गए जबकि उनके कप्तान रोहित शर्मा एक स्थान के नुकसान से छठे पायदान पर हैं।

रोहित और कोहली के अलावा युवा यशस्वी जासयवाल भी बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष 10 में शामिल हैं। वह एक स्थान के फायदे से सातवें स्थान पर हैं।

इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट श्रीलंका के खिलाफ मैनचेस्टर में अच्छे प्रदर्शन के बाद टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं।

ओल्ड ट्रैफर्ड में 56 और 32 रन की पारी खेलने वाले इंग्लैंड के हैरी ब्रूक तीन स्थान के फायदे से चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के बाबर आजम, ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और रोहित को पीछे छोड़ा।

बाबर को छह स्थान का नुकसान हुआ है और वह संयुक्त तीसरे से नौवें स्थान पर खिसक गए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ रावलपिंडी में पहले टेस्ट में वह नाकाम रहे थे।

पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान पहले टेस्ट में शतक की बदौलत सात स्थान के फायदे से संयुक्त रूप से 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं जो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है।

बांग्लादेश के मुशफिकुर रहीम भी सात स्थान के फायदे से करियर की सर्वश्रेष्ठ 17वीं रैंकिंग पर हैं।

भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर हैं। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और बाएं हाथ के स्पिनर रविंद्र जडेजा क्रमश: तीसरे और सातवें स्थान पर बने हुए हैं।

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स (चार स्थान के फायदे से 16वें स्थान पर) और श्रीलंका के तेज गेंदबाज असिता फर्नांडो (10 स्थान के फायदे से 17वें स्थान पर) को रैंकिंग में फायद हुआ है जबकि पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह (चार स्थान के फायदे से 33वें स्थान पर) और इंग्लैंड के गस एटकिंसन (चार स्थान के फायदे से 42वें स्थान पर) ने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की है।

ऑलराउंडरों की सूची में जडेजा और अश्विन शीर्ष दो स्थान पर हैं जबकि अक्षर पटेल छठे पायदान पर हैं।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish