शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

किसान एक्सप्रेस दो धड़ों में बंटी, अफिरोजपुर स्टेशन पर पहुंचे आठ कोच और 13 रेल ट्रैक पर ही छूटे

देश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 25 August 2024

बिजनौर.

फिरोजपुर. फिरोजपुर से धनबाद जा रही किसान एक्सप्रेस डाउन ट्रेन स्योहारा थाना क्षेत्र के रायपुर रेलवे फाटक के पास दो धड़ो में बंट गई। ट्रेन में कुल 21 कोच थे। 8 कोच टूटकर स्योहारा रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए।  बाकी रायपुर के पास रुक गए । घटना का पता लगते ही रेल विभाग में हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस प्रशासन और रेल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

किसी तरह रायपुर फाटक के पास रुके सभी डिब्बों को पावर से खींचकर स्योहारा रेलवे स्टेशन पर ले जाया गया। स्योहारा रेलवे स्टेशन पर सभी डिब्बों को जोड़कर चालू करने का प्रयास किया जा रहा है। रविवार को रेल विभाग के अधिकारियों में उसे समय हड़कंप मच गया, जब रविवार सवेरे फिरोजपुर से धनबाद जा रही किसान एक्सप्रेस ट्रेन धामपुर रेलवे स्टेशन पर 3:36 सवेरे पहुंची। 3:45 पर जैसे ही ट्रेन सरकड़ा चक्रजमल रेलवे स्टेशन से निकली तो रायपुर रेलवे फाटक के पास अचानक तकनीकी कारणों से ट्रेन दो धड़ों में बंट गई। ट्रेन में गार्ड सहित कुल 21 कोच शामिल थे। इनमें से आठ डिब्बे टूटकर पावर के साथ रेलवे स्टेशन स्योहारा पहुंच गए और बाकी रायपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर खड़े हो गए। जैसे ही गार्ड ने घटना की सूचना दी तो रेल विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी धर्म सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी सरवम कुमार, धामपुर कोतवाल किशन अवतार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। किसी तरह रायपुर के पास खड़े इन डिब्बों को पावर से स्योहारा रेलवे स्टेशन पर पहुंचाया गया ।

सबसे अधिक यात्री पुलिस परीक्षा के अभ्यर्थी थे
ट्रेन में सबसे अधिक यात्री पुलिस परीक्षा भर्ती के दौरान परीक्षा देने जा रहे थे। रायपुर रेलवे फाटक पर प्रशासन ने रोडवेज की करीब चार बसों को लगाकर उन्हें गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

कई ट्रेनें घंटों प्रभावित हुईं
किसान एक्सप्रेस ट्रेन के दो धड़ों में बंट जाने के कारण कई एक्सप्रेस और रन थ्रू गाड़ियां बुरी तरह प्रभावित हुईं।  पंजाब मेल धामपुर रेलवे स्टेशन पर करीब 2 घंटे खड़ी रही। जननायक एक्सप्रेस जिसका स्टॉपेज धामपुर में नहीं है, यह ट्रेन नजीबाबाद से चलकर मुरादाबाद जाकर रुकती है। यह ट्रेन भी बुरी तरह प्रभावित हुई । इसे धामपुर रेलवे स्टेशन से पीछे रोक दिया।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish