गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ को अभी तक नहीं मिली सेंसर बोर्ड की मंजूरी

मनोरंजन ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 31 August 2024

Kangana Ranaut ने X पर शेयर किए वीडियो में दावा किया है कि उन्हें और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के सदस्यों को धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि उन पर सिख सुरक्षाकर्मियों द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या न दिखाने का दबाव है। उन्हें लगातार मिल रही धमकियों के बीच फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो पाएगी या नहीं, यह सवाल गंभीर हो चला है। क्योंकि खुद कंगना ने कहा है कि उनकी फिल्म को सेंसर से सर्टिफिकेट नहीं मिला है। करीब एक मिनट की वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि कई तरह की अफवाहें उड़ रही हैं कि हमारी फिल्म को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिल गया है।

रोक लिया गया फिल्म का सर्टिफिकेशन

कंगना ने कहा, 'हमारी फिल्म क्लियर हो गई थी, लेकिन, उसका सर्टिफिकेशन रोक लिया गया है। क्योंकि, बहुत ज्यादा धमकी मिल रही हैं, सेंसर बोर्ड वाले को भी धमकी मिल रही है। हम पर यह दबाव है कि हम इंदिरा गांधी की मौत न दिखाएं, जरनैल सिंह भिंडरावाले को न दिखाएं, पंजाब दंगे के सीन ना दिखाएं, फिर दिखाएं क्या। मुझे माफ करें, मेरे लिए यह समय और पैदा हुए इस हालात पर विश्वास कर पाना कठिन हो गया है। इस देश के एक स्टेट में यह सब हो रहा है।'

कंगना ने सोशल मीडिया पर लिखी ये बात

बता दें कि कंगना ने इस वीडियो से पहले X पर पोस्ट लिखा, 'ये महलों, ये तख्तों ये ताजों की दुनिया, ये इंसान के दुश्मन समाजों की दुनिया, ये दौलत के भूखे रिवाजों की दुनिया, हर एक जिस्म घायल, हर एक रूह प्यासी, निगाहों में उलझे दिलों में उदासी, ये दुनिया है या आलम-ए- बदहवासी, जवान जिस्म सजते हैं बाजार बनके, यहां प्यार होता है व्यापार बनके, वफ़ा कुछ नहीं प्यार कुछ नहीं, यहां इंसान की चौकड़ी वह कुछ नहीं। ये दुनिया अगर मिल भी जाये तो क्या है, ये दुनिया अगर मिल भी जाये तो क्या है।'

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish