शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

झारखंड-पाकुड़ में रेलवे स्टेशन की लिफ्ट में 40 मिनट तक फंसा रहा लड़का, ट्रेन के साथ परीक्षा भी छूटी

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 22 August 2024

रांची/पाकुड़.

झारखंड के पाकुड़ रेलवे स्टेशन की लिफ्ट में राकेश कुमार मंडल नाम का एक युवक फंस गया। बिजली कटने से लिफ्ट बंद हो गई और वह करीब 40 मिनट तक अंदर फंसा रहा। वह जेपीएससी का एग्जाम देने जा रहा था। इस क्रम में उसकी ट्रेन छूट गई और वह परीक्षा देने से भी वंचित रह गया। हैरानी की बात यह है कि लिफ्ट में फंसने के बाद उसने इसकी सूचना अपने पिता को दी।

वह मदद के लिए रेलवे स्टेशन भी पहुंचे। लेकिन लिफ्ट से निकलते-निकलते राकेश की ट्रेन और परीक्षा दोनों छूट गई। राकेश ने लिफ्ट के अंदर वीडियो बनाकर अपना दर्द साझा किया है। जानकारी के मुताबिक, पाकुड़ के छोटी अलीगंज निवासी 22 वर्षीय राकेश कुमार मंडल जेपीएससी का एग्जाम देने से वंचित रह गया। राकेश को वनांचल एक्सप्रेस से पाकुड़ से रांची जाना था। पाकुड़ से रांची की ट्रेन वनांचल एक्सप्रेस पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन से एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म जाने के लिए लिफ्ट का इस्तेमाल किया। परंतु बीच में ही बिजली चली जाने की वजह से लिफ्ट बंद हो गई और वह लिफ्ट में फंस गया।

मदद के लिए स्टेशन पर दौड़ते रहे पिता –
लिफ्ट के अंदर से राकेश ने अपने पिता को फोन पर सारी बात बताई। उसके पिता तुरंत रेलवे स्टेशन आकर सभी से मदद की गुहार लगाए परंतु किसी ने भी उनकी मदद नहीं की। छात्र के पिता ने बताया कि स्टेशन मास्टर का ऑफिस भी बंद था। जीआरपी में भी कोई नहीं मिला। इस बीच ट्रेन चली गई। काफी भागदौड़ के बाद एक कर्मी ने आकर लिफ्ट खोला जिसके बाद राकेश बाहर आ सका। बाहर आने पर राकेश पूरा हताश था। इधर राकेश व उसके पिता मामले को लेकर वरीय अधिकारियों से शिकायत की तैयारी में जुटे हैं।

राकेश ने बनाया वीडियो –
राकेश ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वह लिफ्ट के अंदर पसीने से तरबतर नजर आ रहा है। राकेश ने कहा, 'मेरा नाम राकेश है। हम पाकुड़ के ही रहने वाले हैं। हम लिफ्ट से ऊपर से नीचे की तरफ जा रहे थे। अचानक लाइट चली गई। हमने पापा को फोन किया। वह आधे घंटे से परेशान हैं। स्टेशन परिसर से कोई मदद नहीं मिल रहा है।' राकेश लिफ्ट के अंदर का नजारा भी दिखाता है, जिसमें अंधेरा दिखता है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish