बुधवार, 4 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

झारखंड-रांची में ड्राइवर ने नाबालिग लड़की से की रेप की कोशिश, रोने पर थमाया 200 रुपए का नोट

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 1 September 2024

रांची.

झारखंड की राजधानी रांची में एक ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने एक नाबालिग छात्रा को दो घंटे तक जबरदस्ती अपने पास रखा। उसने उसके साथ रेप का प्रयास किया। आठ साल की मासूम बच्ची जब रोने लगी तब आरोपी उसे 200 रुपए देकर छोड़ दिया। साथ ही उसने इस बारे में किसी को नहीं बताने की धमकी भी दी। यह नगड़ी की घटना है।

जानकारी के मुताबिक, दलादली ओपी अंतर्गत लालगुटवा गांव के पास आठ साल की छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। दलादली ओपी पुलिस ने चालक राजू महतो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि छात्रा की मेडिकल जांच के बाद आरोपी को जेल भेजा जाएगा। बताया गया कि शुक्रवार शाम 5 बजे छात्रा ट्यूशन से घर जा रही थी। तभी लालगुटवा के पास एक वेयर हाउस में सीमेंट लोड करने आए ट्रक चालक राजू महतो जबरदस्ती छात्रा को उठाकर ले गया और दुष्कर्म का प्रयास किया।

दो घंटे तक जबरदस्ती रखा साथ —
आरोपी दो घंटे तक जबरदस्ती बच्ची को अपने साथ रखा। बच्ची जब रोने लगी तो उसे 200 रुपये दिया और किसी को कुछ नहीं बोलने का कहकर छोड़ दिया। बच्ची ने घर जाकर मां को इसकी जानकारी दी। शनिवार सुबह परिजन और पड़ोसी बच्ची को लेकर वेयरहाउस गए और ट्रक चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। इस संबंध में पीड़ित बच्ची के परिजनों ने दलादली ओपी में राजू महतो के खिलाफ आवेदन दिया है। वहीं एक दूसरे मामले में नामकुम थाना क्षेत्र के कोचाटोली मैदान से शनिवार की सुबह पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया। मृतक 25 वर्षीय मुकेश सिंह सिदरौल बाजारटांड़ का निवासी था। बताया जा रहा है कि मृतक के सिर, नाक, हाथ और पैर में चोट के निशान पाए गए। पुलिस ने आशंका जताई है कि मुकेश की हत्या करने से पहले उससे मारपीट की गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह पतराटोली के बीनू गोप के यहां रहता था और उसके नामकुम बाजार के पास होटल में काम भी करता था। पुलिस का शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। देर शाम सिदरौल घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया गया। इधर, पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish