बुधवार, 4 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

बिहार-मधेपुरा में जदयू सांसद ने की घोषणा, पटना से पूर्णिया तक बनेगा बिहार का पहला एक्सप्रेस-वे

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 1 September 2024

मधेपुरा.

मधेपुरा सांसद दिनेश चंद्र यादव ने मधेपुरा सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में सड़क निर्माण को लेकर 26 हजार करोड़ रुपए बिहार के लिए स्वीकृत किया गया है। केंद्र सरकार की स्वीकृति के बाद बिहार का पहला सिक्स लेन वाला एक्सप्रेस-वे पटना से पूर्णिया के निर्माण कार्य को लेकर भी रास्ता साफ हो गया है।

जल्द ही इसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी। निर्माण हो जाने के बाद पटना से पूर्णिया जाने की दूरी घट जाएगी और मात्र तीन घंटे में लोग पटना पहुंच जाएंगे। उन्होंने कहा कि एनएच-106 और 107 का निर्माण कार्य पूर्ण होने में देरी हुई है। एनएच 106 में वीरपुर से उदाकिशुनगंज तक लगभग 75 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शेष बचा हुआ कार्य वर्ष 2025 के मार्च माह तक पूर्ण कर लिया जाएगा। एनएच 107 का काम धीमी गति से चल रहा है। इसके निर्माण कार्य को तेज करने की पहल की गई है। उन्होंने कहा कि मधेपुरा जिले में पांच आरओबी का निर्माण कार्य चल रहा है। आरओबी का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने के बाद यातयात काफी सुगम हो जाएगा। यह सब काम हो जाने से यह इलाका भी सड़क के मामले में विकसित हो जाएगा।

मेंटेनेंस ठीक ढंग से नहीं हो रहा था
सांसद दिनेश चंद्र यादव ने कहा कि मठाही में NH-107 पर लगभग डेढ़ किलोमीटर रोड खराब है। पहले यह रोड NHAI को हैंडओवर किया गया था। आरओबी और बायपास का निर्माण हो रहा है। मठाही में पुराने रोड का मेंटेनेंस ठीक ढंग से नहीं हो रहा था। उन्होंने कहा कि NHAI से बात कर लगभग ढाई करोड़ राशि पथ निर्माण विभाग को दिलवा दिया है। टेंडर प्रक्रिया में विलंब होने के कारण रोड निर्माण में देरी हो रही है। चीफ इंजीनियर से बात कर इसका टेंडर जल्द करते हुए उसका निर्माण शुरू करने का निर्देश दिया गया है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish