गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

जसप्रीत बुमराह इस समय तीनों फॉर्मेट के ‘किंग’ : टिम साउदी

खेल ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 22 August 2024

मुंबई
न्यूजीलैंड के पुरुष टेस्ट कप्तान टिम साउदी ने कहा है कि भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने तीनों फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया है। पीठ की चोट से वापसी के बाद उन्होंने और बेहतर प्रदर्शन किया है। चोट के कारण भारतीय तेज गेंदबाजी के लीडर करीब 11 महीने तक खेल से दूर थे। साउदी ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज रिकी पोंटिंग के बाद दूसरे ऐसे क्रिकेट स्टार हैं, जिन्होंने बुमराह को दुनिया का शानदार ऑल-फॉर्मेट गेंदबाज बताया है।

पिछले साल के वनडे विश्व कप में पूरी तरह फिट होकर लौटे बुमराह ने 20 विकेट लिए थे, और इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैचों में 19 विकेट झटके थे। इसके बाद जून में टी20 विश्व कप में उन्होंने 4.17 की इकॉनमी रेट से 15 विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे और टीम की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई। मुंबई में क्रिकेट रेटिंग अवार्ड्स शो के दौरान साउदी ने कहा, “वह स्पष्ट रूप से अविश्वसनीय रहे हैं, सबसे पहले तो वह अपनी चोट से उबरकर वापस आए।

दिलचस्प बात यह है कि वह पहले से भी बेहतर हो गए हैं। कई प्रारूपों में खेलना मुश्किल होता है और ऐसा लगता है कि वह इसे आसानी से करने में सक्षम हैं।” “वह शायद अन्य के मुकाबले थोड़े अधिक अनुभवी है। वो अपने खेल को बेहतर समझते हैं। चोट के कारण जब वो खेल से दूर थे, तब उन्होंने कड़ी मेहनत की और फ्रेश माइंड के साथ वापसी की। मुझे लगता है कि हमने तीनों प्रारूपों में जसप्रीत बुमराह का शानदार प्रदर्शन देखा है। वह इस समय तीनों प्रारूपों में शानदार है। मुझे नहीं लगता कि कोई ऐसा है जो उनसे बेहतर है, वह तीनों प्रारूपों में जबरदस्त है।”

 

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish