गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

जैकब ओरम बनाये गये न्यूजीलैंड पुरुष्ट टीम के गेंदबाजी कोच

खेल ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 29 August 2024

वेलिंग्टन
 न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को 9 सितंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ भारत में एक मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है। वहीं इससे पहले न्यूजीलैंड ने अपने नए गेंदबाजी कोच का ऐलान कर दिया है जिसमें इस जिम्मेदारी को कीवी टीम के पूर्व मैच विनर स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी जैकब ओरम संभालेंगे। शेन जुरगेसन के जाने के बाद से न्यूजीलैंड टीम के कोचिंग स्टाफ में गेंदबाजी कोच का पद खाली था जिसपर अब जैकब ओरम की नियु्क्ति की गई है। ओरम ने इससे पहले भी न्यूजीलैंड टीम में गेंदबाजी कोच की भूमिका को संभाला है।

जैकब ओरम ने पिछले साल न्यूजीलैंड टीम के बांग्लादेश दौरे और उसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के साथ इस साल टी20 वर्ल्ड कप में भी बॉलिंग कोच की भूमिका को अदा किया था। अब इस पद पर एकबार फिर से नियुक्त किए जाने को लेकर जैकब ओरम ने कहा कि मैं न्यूजीलैंड टीम के साथ फिर से जुड़ने का अवसर पाकर बहुत उत्साहित हूं, एक ऐसी टीम के साथ फिर से जुड़ना जो मेरे लिए बहुत मायने रखती है और मेरे जीवन का एक बड़ा हिस्सा रही है ये मेरे लिए सच में एक बड़े सम्मान की बात है।

हाल ही में मुझे जो अवसर मिले हैं उनसे मुझे इस बात का अंदाजा हुआ है कि यह टीम किस दिशा में जा रही है और मैं आने वाले समय में भी इस काम को जारी रखने के लिए उत्साहित हूं। न्यूजीलैंड टीम में गेंदबाजी में नए टैलेंट आ रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि मैं अपने अनुभव को उनके साथ साझा कर करने के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की चुनौतियों के लिए सर्वश्रेष्ठ तरीके से उन्हें तैयार करने में अहम भूमिका निभाने की पूरी कोशिश करूंगा।

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले अपनी जिम्मेदारी को संभालेंगे जैकब ओरम
कीवी टीम को 16 अक्टूबर से भारत के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है जिससे ठीक पहले 7 अक्टूबर से जैकब ओरम कीवी टीम के नए बॉलिंग कोच की जिम्मेदारी को संभालेंगे। बता दें साल 2014 में जैकब ओरम ने अपने कोचिंग के करियर को शुरू किया था जिसमें उन्होंने न्यूजीलैंड ए टीम के साथ काम किया और फिर साल 2018 से न्यूजीलैंड महिला टीम के गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी को संभाला था।

 

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish