गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

इशा कोप्पिकर ने ‘बिग बॉस 18’ के लिए सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने की पुष्टि की

मनोरंजन ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 17 August 2024

बिग बॉस 18' के शुरू होने के दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे ही अप्रोच किए जा रहे सिलेब्रिटीज के नाम भी सामने आने लगे हैं। अब खबर है कि समीरा रेड्डी के बाद एक्ट्रेस और बिजनेसवुमन ईशा कोप्पिकर भी सलमान खान के शो में नजर आ सकती हैं। उनका नाम 'बिग बॉस 18' के लिए लगभग कन्फर्म बताया जा रहा है। ईशा कोप्पिकर हाल ही तब चर्चा में आईं, जब उन्होंने एक बड़े एक्टर के साथ कास्टिंग काउच की खौफनाक आपबीती सुनाई थी। हालांकि, उन्होंने एक्टर का नाम रिवील नहीं किया था।

'बिग बॉस 18' 5 अक्टूबर से शुरू होने की खबरें हैं, और अभी तक इसके लिए फिल्म स्टार्स और यूट्यूबर्स से लेकर कई टीवी स्टार्स को अप्रोच किए जाने की खबरें हैं। ईशा कोप्पिकर पिछले कई साल से फिल्मों और एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं। लेकिन अब वह अपने करियर को दूसरा मौका देना चाहती हैं।

'बिग बॉस 18' में ईशा कोप्पिकर?

'बिग बॉस खबरी' नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट ने अपडेट शेयर किया है कि ईशा कोप्पिकर 'बिग बॉस 18' की कन्फर्म कंटेस्टेंट हैं। हालांकि, अभी ऑफिशियली कुछ भी रिवील नहीं किया गया है।

इन सेलेब्स नाम आए सामने

अभी तक जिन कंटेस्टेंट्स का नाम कन्फर्म बताया जा रहा है, और अप्रोच किया गया है, वो हैं- तहलका की पत्नी दीपिका आर्या, जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ, फैजल शेख उर्फ मिस्टर फैसू, समीरा रेड्डी और दलजीत कौर का नाम शामिल है। दलजीत इन दिनों दूसरे पति निखिल से अलग होने के बाद चर्चा में हैं, और दोनों एक-दूसरे पर पब्लिकली खूब आरोप लगा रहे हैं। 'बिग बॉस 18' को इस बार अब्दु रोजिक को-होस्ट करेंगे। वह शो के कुछ स्पेशल सेगमेंट्स को सलमान के साथ होस्ट करते नजर आएंगे।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish