शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम का ऐलान, इंदौर के सोहम बने कप्तान

खेल ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 31 August 2024

इंदौर
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम का ऐलान किया गया है। ऑस्ट्रेलिया में कंगारू की अंडर-19 टीम के खिलाफ भारतीय टीम वनडे और चार दिवसीय मैच खेलेगी। चार दिवसीय श्रृंखला के लिए इस टीम का कप्तान इंदौर के सोहम पटवर्धन को बनाया गया है। वनडे सीरीज के लिए मोहम्मद अमान को कप्तान बनाया गया है।
दोनों हाथ से बॉलिंग करने में माहिर सोहम

क्रिकेटर सोहम पटवर्धन एक दुर्लभ प्रतिभा के धनी हैं, जो बल्लेबाजी के साथ-साथ दोनों हाथ से गेंदबाजी करते हैं। बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हुए, सोहम दाएं हाथ से आफ स्पिन और बाएं हाथ से ऑर्थोडॉक्स गेंदबाजी करते हैं, जो उन्हें विपक्षी बल्लेबाजों के खिलाफ खतरनाक साबित करता है।

तीन पीढ़ी क्रिकेटर

सोहम के पिता निखिल पटवर्धन भी पूर्व रणजी क्रिकेटर हैं, उन्होंने बताया कि सोहम के दादा भी एक क्रिकेटर थे, इस प्रकार यह क्रिकेट उनके परिवार की तीसरी पीढ़ी का हिस्सा है। सोहम ने कूच बिहार ट्रॉफी जैसे कई टूर्नामेंट्स में शानदार प्रदर्शन किया था जिसका इनाम उन्हें मिला।
राहुल द्रविण के बेटे भी शामिल

बीसीसीआई ने शनिवार अलग-अलग स्क्वॉड घोषित किए। ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए घोषित टीम में शामिल किए गए कई अंडर-19 खिलाड़ियों का नाम चर्चा में हैं, जिसमें टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच और दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ का नाम भी शामिल है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम का अंडर-19 स्क्वॉड
वनडे सीरीज के लिए स्क्वॉड

मोहम्मद अमान (कप्तान), रुद्र पटेल (उपकप्तान), कार्तिकेय केपी, साहिल पारख,हरवंश सिंह पंगालिया (विकेटकीपर), किरण चोरमले, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), समित द्रविड़, युद्धजीत गुहा, समर्थ एन, हार्दिक राज, रोहित राजावत, मोहम्मद एनान, निखिल कुमार, चेतन शर्मा।
चार दिवसीय श्रृंखला के लिए स्क्वॉड

सोहम पटवर्धन (कप्तान), विहान मल्होत्रा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, नित्या पंड्या, कार्तिकेय केपी, समित द्रविड़, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह पंगलिया (विकेटकीपर), आदित्य रावत, निखिल कुमार, चेतन शर्मा, समर्थ एन, अनमोलजीत सिंह, आदित्य सिंह, मोहम्मद एनान।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish