गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग 2025: रोहित शर्मा मेगा ऑक्शन में दिख सकते हैं, पंजाब किंग्स में धवन की जगह लेंगे रोहित शर्मा?

खेल ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 27 August 2024

मुंबई
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 से पहले एक अहम खबर सामने आयी है. रोहित शर्मा मेगा ऑक्शन में दिख सकते हैं. अगर उन्हें मुंबई इंडियंस ने रिलीज किया तो पंजाब किंग्स हर हाल में खरीदना चाहेगी. शिखर धवन के संन्यास के बाद पंजाब के पास कप्तान नहीं है. लिहाजा वह रोहित को खरीदना चाहेगी. पंजाब ने रोहित को लेकर कई संकेत दिए हैं. टीम ने हाल ही में एक्स पर एक पोस्ट भी शेयर की है. इसके बाद से बाजार और ज्यादा गर्म हो गया है. मुंबई ने आईपीएल 2024 में रोहित को कप्तानी से हटा दिया था. उनकी जगह हार्दिक पांड्या को जिम्मेदारी सौंपी गई थी. यह बात रोहित के साथ-साथ उनके फैंस को भी पसंद नहीं आयी थी. रोहित को कप्तानी से हटाने को लेकर पहले किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई थी. लिहाजा संभव है कि रोहित इस बार टीम का साथ छोड़ दें.

पंजाब किंग्स के साथ जुड़ सकते हैं रोहित –
रोहित को लेकर अफवाह उड़ रही है कि वे पंजाब किंग्स जॉइन कर सकते हैं. प्रीति जिंटा उन्हें हर हाल में टीम में शामिल करना चाहेंगी. पंजाब ने इसको लेकर हिंट भी दिए हैं. दरअसल टीम ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है. इसमें रोहित और शिखर धवन नजर आ रहे हैं. रोहित और धवन की इस पुरानी फोटो पर फैंस के भी कई कमेंट आए हैं. टीम ने इससे पहले भी रोहित-धवन को लेकर पोस्ट शेयर की थी.

अब तक दमदार रहा है रोहित का रिकॉर्ड –
रोहित का बतौर कप्तान अब तक शानदार रिकॉर्ड रहा है. मुंबई इंडियंस ने उनकी कप्तानी में खिताब जीते हैं. रोहित ने लीग में अब तक कुल 257 मैच खेले हैं. उन्होंने 6628 रन बनाए हैं. रोहित ने लीग में दो शतक और 43 अर्धशतक लगाए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ आईपीएल स्कोर नाबाद 109 रन रहा है.

रोहित ने छोड़ा साथ तो मुंबई को होगा घाटा –
अगर रोहित मुंबई का साथ छोड़ देते हैं तो इसका टीम को भारी नुकसान हो सकता है. रोहित के साथ-साथ सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह भी टीम छोड़ सकते हैं. पांड्या के कप्तान बनने के बाद टीम में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. रिपोर्ट्स की मानें तो सूर्या और बुमराह भी रोहित के साथ हैं.

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish