गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

सारंगपुर में रेत माफिया द्वारा नायब तहसीलदार को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश

मध्य प्रदेश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 17 August 2024

राजगढ़

राजगढ़ में ट्रैक्टर चालक ने नायब तहसीलदार के वाहन को कुचलने की कोशिश की। इसके बाद वह रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर भाग गया। नायब तहसीलदार पुलिस बल के साथ ट्रैक्टर चालक को पकड़ने पहुंचे तो रेत माफिया ने फोन कर धमकी दी।

संडावता नायब तहसीलदार सुरेशसिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे वे सारंगपुर से कार्यालय जाने के लिए निकले थे। इस दौरान रास्ते से जा रहे रेत से भरे ट्रैक्टर को रोककर पूछा कि कहां जा रहे हो। इसके बाद चालक ने ट्रैक्टर की स्पीड तेज की और तहसीलदार की चलती गाड़ी को कुचलने की कोशिश की। गाड़ी के कांच टूट गए। इसके बाद चालक ट्रैक्टर लेकर दयाखेड़ी की तरफ भाग गया।

थाना प्रभारी अनिल राहोरिया ने बताया कि नायब तहसीलदार की शिकायत पर तीन लोगों पर मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार हैं।

​​​​​पुलिस को देख ट्रैक्टर छोड़कर भागे आरोपी

नायब तहसीलदार सुरेश सिंह ने बताया, 8 अगस्त को पवन भिलाला को रेत से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ पकड़ा था। उसके साथ नीरज भिलाला भी था। 16 अगस्त शुक्रवार को भी पवन भिलाला रेत से भरा ट्रैक्टर ले जाता हुआ मिल गया। मैंने उसे पहचान लिया था।

पवन भिलाला जैसे ही भागा, मैंने लीमाचौहान पुलिस को सूचना दी और वाहन का पीछा किया। आगे जाकर देखा तो ट्रैक्टर देदला गांव के खेत में कीचड़ में फंसा मिला। पुलिस मौके पर पहुंची तो ट्रैक्टर चालक और उसका साथी भाग गया। पूछताछ करने पर ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि ट्रैक्टर तेज गति से निकला, बच्चे बाल-बाल बचे।

माफिया बोला- क्या बिगाड़ लिया मेरा

नायब तहसीलदार ने बताया, मैं गांव में लोगों से घटना के संबंध में बात कर रहा था। इसी दौरान अननोन नंबर से कॉल आया। पिक करने पर कॉलर ने कहा- खजुरिया घाटा से भगवान सिंह पाल बोल रहा हूं। क्या मेरे ट्रैक्टर ट्रॉली को रोका है। 8 तारीख को भी मेरे दो ट्रैक्टर जब्त किए थे। क्या कर लिया था तुमने उस दिन। मेरे रेत भंडारण में 400 ट्रॉली का पंचनामा बनवाया, बस इतना ही न। मैंने वहां से पूरी रेत ही गायब करवा दी, जिसकी जानकारी सारंगपुर तहसीलदार को भी है। मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते। ऊपर तक पहचान है। आगे से ऐसा किया तो स्पॉट पर ही ट्रैक्टर चढ़वा कर जान से खत्म कर दूंगा।

रेत माफिया समेत तीन पर केस दर्ज

नायब तहसीलदार सुरेशसिंह ने बताया कि रेत माफिया अधिकारियों को धमका दे रहे हैं। मेरे वाहन को कुचलने की कोशिश की और फोन पर धमकी दी। ट्रैक्टर को जब्त कर लीमाचौहान थाने में खड़ा करवाया है। सारंगपुर एसडीएम को घटना की जानकारी देकर प्रतिवेदन भेजा गया है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish